Anant Chaturdashi 2025 Wishes: 'भक्ति का मार्ग अनंत है', अपनों को भेजें खास संदेश
Anant Chaturdashi 2025 Wishes: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 'अनंत चतुर्दशी' है, इसे 'अनंत चौदस' भी कहते हैं। ये दिन बेहद ही पावन और शुभ है, आज के दिन जो कोई भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा सच्चे मन से करता है उसे सुख-शांति और समृद्धि प्राप्ति होती है।
गणेश उत्सव का समापन भी इसी दिन होता है जिसे 'गणेश विसर्जन' कहा जाता है इसलिए यह दिन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस दिन को आप खास बना सकते हैं सुंदर संदेशों के जरिए, जो आज के दिन आप अपनों को भेज सकते हैं...
- भगवान विष्णु का अनंत आशीर्वाद आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आए। अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- आपके सभी दुखों का अंत हो और खुशियों का अनंत आरंभ हो। हैप्पी अनंत चतुर्दशी।
- आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास करे। हैप्पी अनंत चतुर्दशी।
अनंत चतुर्दशी पर भेजें शुभकामनाएं ( Anant Chaturdashi 2025 Wishes)
- अनंत चतुर्दशी की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी अनंत चतुर्दशी।
- अनंत चतुर्दशी का पर्व आपके जीवन में अनंत सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
- भगवान विष्णु आपके जीवन को सुख-समृद्धि से भर दें। अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
अनंत चतुर्दशी अपनों को भेजें खास संदेश ( Anant Chaturdashi quotes in Hindi)
- भक्ति का मार्ग अनंत है, और विश्वास का फल सदैव शुभ होता है।
- अनंत सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि भगवान विष्णु के आशीर्वाद और रक्षा का प्रतीक है।
- अनंत चतुर्दशी हमें यह सिखाती है कि सच्चा सुख ईश्वर की शरण में जाने से ही मिलता है।
14 गांठों वाला 'अनंत सूत्र' ( Anant Chaturdashi 2025)
माना जाता है कि अनंत चतुर्दशी का व्रत को करने से जीवन की सारी बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। व्रत करने वाला भगवान विष्णु की कृपा से दीर्घायु, धन-वैभव और पारिवारिक सुख प्राप्त करता है। इस व्रत में लाल रेशमी धागे का प्रयोग किया जाता है जिसे 'अनंत सूत्र' कहा जाता है, इसे 14 गांठें देकर भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है और फिर दाहिने हाथ में बांधा जाता है। यह सूत्र व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा और संकटों से बचाने वाला माना जाता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications