यूरोपीय ऑर्केस्ट्रा, अमजद अली साथ-साथ

यह पहला मौका होगा जब अमजद अली यूरोपीय ऑर्केस्ट्रा के साथ सरोद वादन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वो हांग-कांग के फिलारमोनिक ऑर्केस्ट्रा, गीटारवादक चारली बर्ड और वायलन वादक इगोर फ्रोलोव समेत कई पश्चिमी संगीतकारों के साथ कार्यक्रम कर चुके हैं।
इस बार अमजद अली का सफर लंबा होगा। नौ फरवरी से मुंबइ में होने वाला समागम इसके बाद कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और फिर नई दिल्ली में भी होगा।
कार्यक्रम के बारे में अमजद अली खान ने बताया कि यहां पर समागम दो सभ्यताओं के मिलन का संकेत देगा। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने स्वयं संगीत की धुने बनायी हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने पहली बार पश्चिमी संगीत की भाषा में धुनें लिखी हैं।
सरोद वादक ने कहा कि पहली बर ऐसी धुन लिखी है, जिसे वो संभाल कर रखेंगे। इससे पहले उनकी कोई धुन उन्होंने सहेज कर नहीं रखी।












Click it and Unblock the Notifications