Akshaya Tritiya Marriage Muhurat 2021: जानिए शादी का शुभ-मुहूर्त
नई दिल्ली, 13 मई। शु्क्रवार को 'अक्षय तृतीया' का पर्व है, ये दिन बेहद ही पावन है, इस दिन से सारे शुभ काम शुरू हो जाते हैं। अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होता है। यह दिन शादी के लिए जितना अच्छा है, उतना ही शादी में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अच्छा होता है। इसलिए लोग विशेष तौर पर इस दिन को शादी के लिए चुनते हैं। यही नहीं किसी की शादी नहीं हो पा रही है, या फिर उसका वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा तो वो भी इस दिन विशेष पूजा-पाठ करके अपने जीवन के कष्टों को दूर कर सकता है।

ये है शादी का मुहूर्त
तृतीया तिथि का प्रारंभ वैसे तो शुक्रवार सुबह 05:38 बजे से हो जाएगा और अंत 15 मई को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा।
- चौघड़िया मुहूर्त: 14 मई सुबह 05:38 बजे से सुबह 10:36 बजे तक।
- अपराह्न मुहूर्त: 14 मई शाम 05:23 बजे से शाम 07:04 बजे तक।
- अपराह्न मुहूर्त: 14 मई दोपहर 12:18 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक।
- रात्रि मुहूर्त: 14 मई रात 09:41 बजे से रात 10:59 बजे तक।

ये भी हैं शादी के शुभ मुहूर्त
- मई 2021 : 15, 21, 22, 23, 24, 26, 29
- जून 2021 : 4, 5, 19, 20, 24, 26, 30
- जुलाई 2021 : 1, 2, 15
खास बातें
माना जाता है कि 'अक्षय तृतीया' के दिन देवी माधुरी ने भगवान सुंदरेसा (शिव जी का पुनर्जन्म) के साथ शादी की थी, इसलिए जो भी कपल इस दिन शादी करते हैं वो जिंदगी भर सुखी रहते हैं।

अक्षय तृतीया पर्व तिथि व मुहूर्त
- तृतीया तिथि आरंभ : 14 मई को सूर्योदय पूर्व प्रात: 5.38 बजे से तृतीया तिथि समाप्त : 15 मई को प्रात: 8 बजे तक कुल
- तिथि समय : 26 घंटे 22 मिनट तक अहोरात्र












Click it and Unblock the Notifications