Akshaya Tritiya 2024: आज करेंगे ये काम तो बन जाएंगे धनवान
Akshaya Tritiya 2024: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस बार 10 मई शुक्रवार को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है।
इस दिन शुक्रवार का संयोग होने से यह दिन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए विशेष बन गया है। वैशाख मास में भगवान विष्णु-लक्ष्मी का पूजन किया जाता है और अक्षय तृतीया के दिन इनसे जुड़े उपाय करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय-
पहला उपाय : अक्षय तृतीया के दिन अपने घर के पूजा स्थान में एक चौकी स्थापित कर उस पर पीला वस्त्र बिछाएं। इस पर चावल की ढेरी बनाकर एक मिट्टी का कलश स्थापित करें। कलश में शक्कर या चावल भरें और ऊपर से मिट्टी का ढक्कन रखकर लाल कपड़े से कलश का मुंह बांध दें।
माता लक्ष्मी का पूजन करें और श्रीसूक्त के 11 पाठ करें
अब इसका पूजन करके माता लक्ष्मी का पूजन करें और श्रीसूक्त के 11 पाठ करें। मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का नैवेद्य लगाएं और आरती करें। यह कलश किसी ब्राह्मण दंपति को दक्षिणा सहित भेंट करें। इससे आपके घर में धन की कभी तंगी नहीं होगी और सुख-समृद्धि का वास होगा।
मोती शंख लेकर इन सभी को गंगाजल से स्नान करवाएं
दूसरा उपाय :पांच पीली कौड़ी, पांच गोमती चक्र, एक मोती शंख लेकर इन सभी को गंगाजल से स्नान करवाएं। इसके बाद कपड़े से पोंछकर इन पर गुलाब जल में केसर घोलकर उसकी बिंदी लगाएं। इन्हें गुलाब की धूप देकर एक पीले कपड़े में बांध लें और आपके धन, जेवर रखने के स्थान पर इस पोटली को रख दें। प्रत्येक शुक्रवार को इसे निकालकर धूप देकर वापस सुरक्षित रख दें। यह पोटली आपके घर में धन का अंबार लगा देगी।
पीपल के पेड़ में मीठा जल चढ़ाते हुए 21 परिक्रमा करें
तीसरा उपाय :अक्षय तृतीया के दिन दोपहर 12 बजे से पहले पीपल के पेड़ में मीठा जल चढ़ाते हुए 21 परिक्रमा करें और पेड़ की पूजा करें। उसी पेड़ के नीचे बैठकर विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शाम के समय प्रदोष काल में आटे के 21 दीपक बनाकर उन्हें उसी पेड़ के नीचे प्रज्जवलित करें। एक बार फिर वहीं बैठकर विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी।












Click it and Unblock the Notifications