Tulsi Vivah 2023 Date: 23 या 24 नवंबर कब है तुलसी विवाह? जानिए मुहूर्त और महत्व

Tulsi Vivah 2023 Date: हिंदू धर्म में कार्तिक माह को ईश्वर का महीना कहा जाता है क्योंकि इस महीने में ही भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद जागते हैं और इसी के बाद से ही वो सारे मांगलिक काम प्रारंभ हो जाते हैं, जो कि पिछले चार महीनों से बंद रहते हैं। इसलिए इस एकादशी को लोग 'बड़ी एकादशी' या 'देवउठनी एकादशी'भी कहते हैं, इस दिन तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह किया जाता है।

Tulsi Vivah 2023

लेकिन इस बार तुलसी विवाह के डेट को लेकर कन्फ्यूजन हो गया है , कुछ लोगों का कहना है कि तुलसी विवाह 23 नवंबर को है तो कुछ लोगों का कहना है कि तुलसी विवाह 24 नवंबर को होगा तो चलिए आपका कन्फ्यूजन दूर कर देते हैं। देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को है।

'देवउठनी एकादशी' तो 23 नवंबर को है

दरअसल एकादशी 22 नवंबर को रात 11:04 PM से लग रही है, जिसका अंत 23 नवंबर को 09:01 PM को होगा, उदयातिथि मान्य होने के कारण देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी और इसी कारण तुलसी विवाह भी इसी दिन होगा।

कार्तिक मास की द्वादशी तिथि में होगा विवाह

लेकिन कुछ लोग कार्तिक मास की द्वादशी तिथि में तुलसी विवाह करते हैं तो उनके लिए तुलसी विवाह 24 नवंबर को है।

  • द्वादशी तिथि आरंभ- 23 नवंबर को 9:01 PM
  • द्वादशी तिथि समाप्त- 24 नवंबर को 7:06 PM
  • तुलसी विवाह तिथि- 24 नवंबर 2023
  • प्रदोष काल- 24 नवंबर 2023 को 05:25 PM

जिनके घर में तुलसी विवाह होता है, वहां उत्सव का माहौल होता है। मां तुलसी को वैसे ही सजाया-धजाया जाता है जैसे किए एक लड़की को शादी के लिए तैयार किया जाता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी विवाह होता है, वहां कभी भी सुख, शांति और समृ्द्धि की कमी नहीं होती है।

'कभी धन की कमी नहीं होती है...'

मां तुलसी को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है, ये जहां रहती हैं वहां पर कभी धन की कमी नहीं होती है। तुलसी विवाह करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है तो वहीं जिनकी शादी में अड़चनें आ रही हैं, वो भी समाप्त हो जाती है।

डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

यह पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2023 Date: 22 या 23 नवंबर? कब है देवउठनी एकादशी? कब होगा तुलसी विवाह? क्या है मुहूर्त?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+