उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं को किया सम्मानित
देहरादून के आरआईएमसी में सब एरिया की ओर से शनिवार को गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं का सम्मान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
देहरादून, 14 अगस्त। देहरादून के आरआईएमसी में सब एरिया की ओर से शनिवार को गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं का सम्मान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान छह वीर नारियों, 21 सेवारत और 20 सेवानिवृत गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून के कैंट क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों को नगर निगम की तर्ज पर हाउस टैक्स में छूट दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने अवॉर्ड प्राप्त करने वाले वीर और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्यक्रमों में उन्हें अपना बचपन याद आता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की सुरक्षा और एकता के लिए शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धांजलि दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सेना की वजह से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: देहरादून: 'पढ़ो दून-बढ़ो दून' का दूसरा चरण अगस्त से होगा शुरू- सीडीओ नीतिका खंडेलवाल
मुझे इस बात पर गर्व है कि प्रदेश की कमान एक सैनिक के पुत्र के हाथ में है। उन्होंने कहा कि सरकार 'सैन्य धाम' बनाने जा रही है। उत्तराखंड के हर शहीद के आंगन की मिट्टी, गांव के नदी-गदेरों का पानी एकत्रित किया जाएगा और इन चीजों को सम्मान के तौर पर सैन्य धाम में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications