उत्तराखंड सीएम ने आवासहीन परिवारों को बांटी राशन किट, शुरू किया मोबाइल टीकाकरण अभियान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नालापानी चौक पर आवासहीन परिवारों को अक्षयपात्र संस्था के सहयोग से राशन किट का वितरण किया।
देहरादून, 9 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नालापानी चौक पर आवासहीन परिवारों को अक्षयपात्र संस्था के सहयोग से राशन किट का वितरण किया। इसी के साथ अस्थाई प्रवास वाले घुमंतु समुदाय के लाभार्थियों के मोबाइल टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।

ऐसे में हर वर्ग, समुदाय का टीकाकरण किया जाएगा। आवासहीन, मलिन बस्तियों में रहने वाले हर व्यक्ति का भी टीकाकरण होगा। साथ ही उन्हें सरकारी सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत,विधायक उमेश शर्मा काऊ,खजानदान,जिलाधिकारी आर राजेश कुमार,मुख्य चिकित्साधिकारी डा मनोज उप्रेती,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा सुधीर पांडेय,रायपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा आनंद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: 'धार्मिक समारोहों के लिए अनुमति देना एक बुरा आइडिया था', केरल में बढ़ते कोरोना मामलों पर सरकार ने कहा
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर आवासविहीन लोग को चिह्नित कर राशन वितरण शुरू किया है। जिले में प्राथमिक तौर पर ऐसे 314 लोग की सूची तैयार की गयी है। योजना का लाभ सड़क किनारे टैंट लगाकर रह रहे लोग को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications