महाकुंभ के दौरान फर्जी कोरोना टेस्टिंग मामले में 2 अधिकारी सस्पेंड, सीएम के निर्देश पर हुआ एक्शन
देहरादून, अगस्त 27। हरिद्वार में महाकुंभ मेले के दौरान फर्जी कोरोना टेस्टिंग के मामले में दो अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। ये कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हुई है। इस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, डा० अर्जुन सिंह सेंगर, तत्कालीन मेला अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार व डा० एन०के० त्यागी, तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार को इस मामले में निलंबित किया गया है। साथ ही हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में सम्बन्धित फर्मों के विरुद्ध यथाप्रक्रिया विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत गठित एस०आई०टी० के माध्यम से कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद- हरिद्वार को निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications