महामारी के दौरान ड्यूटी पर जान गंवाने वाले उर्जा निगम के दो कर्मचारियों के परिजनों को दस-दस लाख की सम्मान राशि

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना काल में लगातार ड्यूटी करते हुए जान गंवा रहे दो ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों के परिजनों को सरकार दस-दस लाख रुपये की सम्मान राशि देगी। बुधवार को यूपीसीएल और पिटकुल ने इसके आदेश जारी कर दिए। इससे कर्मचारियों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन अभी उनकी कोरोना वॉरियर घोषित करने की मांग बरकरार है।

Ten lakh to each family of two employees died during duty in pandemic

इस साल कोरोना के चलते यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के कर्मचारी व अधिकारी लगातार कोरोना से जंग हार रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में तमाम कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान जान चली गई है।

लिहाजा, सभी कर्मचारी संगठन लगातार यह मांग कर रहे थे कि विभिन्न सरकारी विभागों की तर्ज पर तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को भी कोरोना वॉरियर घोषित किया जाए। किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के निधन पर उनके परिवार को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाए।

बुधवार को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) प्रबंधन ने नौ अप्रैल 2020 को जारी हुए आदेशों के तहत दोनों निगमों में कोरोना से मृत्यु होने पर परिजनों को दस लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की।

दोनों ही निगमों ने यह भी आदेश जारी किए हैं कि सभी कर्मचारियों को तेजी से कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। हालांकि अभी इस दिशा में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हो पाया है।

कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटे 101 पुलिसकर्मियों का डाटा बैंक बनकर तैयार हो गया है। किसी भी कोविड संक्रमित को जरूरत पड़ने पर इन पुलिसकर्मियों का प्लाज्मा दान किया जाएगा। मेला नियंत्रण भवन में मंगलवार व बुधवार को एंटी बॉडी टेस्ट के लिए शिविर लगाया गया। दोनों दिनों में 101 पुलिसकर्मियों का चेकअप कराया गया। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि एंटी बॉडी चेकअप कैंप का उद्देश्य कोविड -19 महामारी से लगभग 45 दिन पहले ठीक हो चुके लोगों को प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रोत्साहित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+