हरियाणा में कोविड मरीजों को बड़ी राहत, ऑक्सीजन की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू, ऐसे करें आवेदन

चंडीगढ़, 13 मई। हरियाणा में कोरोना वायरस के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सराहनीय प्रयासों का असर अब दिखने लगा है। कोविड मरीजों के लिए अब हरियाणा में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने डोर-टू-डोर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी है। अब घर बैठे कोविड मरीज अपने लिए ऑक्सीजन सिलेंडर मंगा सकता है। ये योजना पूरे हरियाणा में लागू हो गई है। हरियाणा के स्वास्थ मंत्री अनिल विज के अनुसार जिन लोगो को घर में ऑक्सीजन लगी है, उसका कोटा अलग से बनाया गया है।

oxygen

एचसीएस अधिकारी गौरी मिढ़ा ने बताया कि हरियाणा के पोर्टल http://oxygenhry.in/ पर जो अप्लाई करेगा, उस पेशेंट को ऑक्सीजन घर पहुंचाई जाएगी। हरियाणा सरकार ने होम क्वारटाइन मरीजों को अब घर पर ऑक्सीजन पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसके लिए सरकार ने एक पोर्टल http://oxygenhry.in/ बनाया है जिस पर उस मरीज को अप्लाई करना होगा और डॉक्टर्स की अनुशंसा के बाद जरूरत अनुसार ऑक्सीजन उनके घर पर ही पहुंचाई जाएगी।

हरियाणा के गृह मंत्री ने बताया कि जिन लोगों को घर पर ऑक्सीजन लगी हुई है, उनके लिए सरकार ने अलग कोटा बनाया है जो डॉक्टर्स की अनुशंसा के बाद उन्हें मिलेगा। विज ने कहा कि ये भी देखना है कि लोग अपने घर पर बेवजह ऑक्सीजन न मंगवा ले इसलिए डॉक्टर्स की अनुशंसा के बाद ही उन्हें ऑक्सीजन मिलेगी। सरकार ने हर जिले में इसके लिए एक एचसीएस स्तर का अधिकारी भी नियुक्त किया है जो सभी कुछ देखकर ऑक्सीजन पहुंचाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में घटे कोरोना वायरस के केस, मनीष सिसोदिया बोले- अब अतिरिक्त ऑक्सीजन जरूरतमंद राज्यों को देंगे

अम्बाला में आरटीए गोरी मिढ़ा ने बताया कि हरियाणा ने एक पोर्टल बनाया है, जिस पर मरीज अपनी रिक्वेस्ट डालेगा तभी उन्हें सिलेंडर मिलेगा लेकिन उसके पास पहले अपना एक सिलेंडर होना चाहिए क्योंकि विभाग केवल ऑक्सीजन ही मुहैया करवाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ कई एनजीओ भी जुड़े हैं जो ऑक्सीजन घर पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मरीज के पास जैसा भी सिलेंडर छोटा या बड़ा होगा, उसी हिसाब से ही उन्हें गैस मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी लोगो को अभी इस सुविधा का पता नहीं है, इसीलिए अभी उनके पास बहुत कम ही एप्लिकेशन आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+