मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का आह्वान, सभी कार्यकर्ता करें तालिबान की क्रूरता के खिलाफ प्रदर्शन
नई दिल्ली, 20 अगस्त: अफगानिस्तान के हालात चिंताजनक बने हुए हैं, जहां पर तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। इसके अलावा कई इलाकों में लोगों को गोलियों से भूना जा रहा है। आलम ये है कि अब ज्यादातर शांति पसंद लोग अफगानिस्तान छोड़कर दूसरे देशों में जाना चाहते हैं। भारत में भी बहुत से मुस्लिम संगठन लगातार तालिबान का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने तालिबान की क्रूरता के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुताबिक अफगानी मुसलमान इस्लाम, रसूल और कुरान के सिद्धांतों पर चलने वाले हैं। इसी वजह से तालिबानी मानसिकता वाले कट्टरपंथी उनको प्रताड़ित कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में सभी भारतीय मुसलमान अमन, खुशहाली और भाईचारे में विश्वास रखते हैं। ऐसे में उन्हें लगातार अफगानिस्तान के हालात की चिंता है। ऐसे में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सभी कार्यकर्ताओं से तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान कर रहा है।
मंच ने कहा कि आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी, मुनव्वर राणा जैसे कई लोगों ने तालिबान को सही ठहराया है। साथ ही उनकी तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से कर रहे हैं। ऐसे लोग इस्लाम के पैरोकार नहीं हो सकते हैं। इस वजह से इन लोगों का बॉयकॉट करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications