जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना की कक्षाएं फिर से होंगी शुरू, ऑफलाइन या ऑनलाइन पर होना है फैसला

नई दिल्ली, जून 19। जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के तहत कोचिंग कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दिल्ली सरकार बहुत जल्द इस योजना के तहत ऑफलाइन या ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से उनकी कोचिंग दोबारा शुरू करने जा रही है।

Arvind kejriwal

इसके बारे में दिल्ली सरकार के एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लिया गया है। जल्दी ही इसे शुरू कर दिया जायेगा।

सामाजिक कल्याण विभाग के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया है कि योजना के लाभार्थी किसी भी छात्र को शिक्षा या उनकी रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने से पीछे नहीं छूटना चाहिए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोविड-19 मानको का ध्यान रखते हुए ऑफलाइन क्लासेस की संभावनाएं भी तलाशी जाएं जिससे छात्रों को पूरा विकास करने का अवसर मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+