Independence Day 2021: ओडिशा के 67 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार
Independence Day 2021:
भुवनेश्वर, 14 अगस्त: 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को कुल 1,380 पुलिसकर्मियों को वीरता और उत्कृष्ठ सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। ओडिशा पुलिस के 67 जवानों को इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।

गृह मंत्रालय ने ताया है कि दो पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 628 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। उत्कृष्ठ सेवा के लिए 88 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 662 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPMG) में एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसआई अमरदीप और एक सीआरपीएफ जवान काले सुनील दत्तात्रेय (मरणोपरांत) को सम्मानित किया जाएगा. गृह मंत्रालय के अनुसार, इस बार जम्मू-कश्मीर के कुल 275 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता और सेवा के लिए मेडल से सम्मानित किया जा रहा है।वहीं वीरता के लिए मेडल पाने वालों में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 256, सीआरपीएफ के 150, आईटीबीपी के 23, ओडिशा पुलिस के 67, महाराष्ट्र से 25, छत्तीसगढ़ से 21 और बाकी राज्यों के पुलिसकर्मी शामिल हैं।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के कुल 23 जवानों में 20 को मई-जून, 2020 में पूर्वी लद्दाख की झड़पों में बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है. यह सीमा पर आमने-सामने की भीषण झड़पों और सीमा की रक्षा करने वाले कर्तव्यों में अपने जवानों की बहादुरी के लिए ITBP को दिए गए सबसे अधिक वीरता पदक हैं।
आईटीबीपी के मुताबिक, 15 जून 2020 को गलवान घाटी में 8 कर्मियों को वीरता, उच्च कोटि की रणनीति, सामरिक अंतर्दृष्टि और मातृभूमि की रक्षा के लिए पीएमजी से सम्मानित किया गया है. 18 मई, 2020 को फिंगर 4 क्षेत्र में झड़प के दौरान 6 कर्मियों को वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए पीएमजी से सम्मानित किया गया है. 18 मई, 2020 को लद्दाख में ही हॉट स्प्रिंग्स के पास वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए 6 कर्मियों को पीएमजी से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प प्रदर्शित करने के लिए 3 जवानों को पीएमजी से सम्मानित किया गया है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications