अगर पॉजिटिविटी रेट बढ़ा तो बिना किसी देरी के लॉकडाउन पर विचार करेगी दिल्ली सरकार- सत्येंद्र जैन

कोविड- की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद अब फिर से मामले बढ़ने लगे वहीं एक्सपर्ट भी कोविड-तीसरी लहर की संभावना जता रहे हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 7 अगस्त। कोविड- की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद अब फिर से मामले बढ़ने लगे वहीं एक्सपर्ट भी कोविड-तीसरी लहर की संभावना जता रहे हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि कोविड का पॉजिटिविटी रेट अगर 5 % तक जाता है तो दिल्ली सरकार बिना किसी देरी के तुरंत लॉकडाउन पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि कोविड थर्ड वेब से निपटने के लिए सरकार PSA प्लांट लगा रही है।

Satyendar Jain

इसके साथ ही दिल्ली सरकार के अस्पतालों में वहीं ICU और वेंटिलेटर बेड बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा सबसे ज्यादा जोर हेल्थ सिस्टम पर है। हमने पहली और दूसरी वेब से सीख लेते हुए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एसोचैम के एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। कोविड-19 की थर्ड वेब की संभावना से बचने के लिए सरकार सभी जरूरी प्रबंध कर रही है. अगर तीसरी लहर आती है उसके लिए करीबन 37000 से ज्यादा बिस्तरों का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि कोविड- संक्रमण और पॉजिटिविटी रेट बढ़ने पर किसी भी तरीके की कोई लापरवाही या कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हमारे एक्सपर्ट कोविड-19 थर्ड वेव की संभावना जता रहे हैं, ऐसे में उस से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अपनी पूरी तैयारियों में जुटी हुई है. 3% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट होने पर सरकार की तरफ से अलर्ट जारी होगा। अभी यह रेट 0.09 % के करीब है।

यह भी पढ़ें: गुजरात: 1 दिन में लगे 5.93 लाख लोगों को कोरोना के टीके, सरकार का दावा- अब तक 3.56 करोड़ डोज

किसी भी तरीके से ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट भी लगा दिए गए हैं। 50 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट देश की राजधानी दिल्ली में तैयार कर दिए गए हैं। डॉक्टर सत्येंद्र जैन ने बताया कि छतरपुर, संत निरंकारी कॉलोनी, रामलीला मैदान में बनाए गए टेंपरेरी कोविड हॉस्पिटल को ICU और वेंटिलेटर लगाए जा रहे हैं, जिनकी संख्या 1200 से अधिक है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग हेल्थ वॉलिंटियर्स को भी तैयार कर रही है। डॉक्टर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। हर दिन दिल्ली में तीन से चार लाख लोगों को टीका लगाया गया है अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग टीकाकरण करवा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+