हरियाणा: सड़क हादसों में जान गवांने वाले पुलिस अधिकारियों-जवानों के 661 आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता
चंडीगढ़। हरियाणा में सरकार द्वारा अगस्त 2015 के बाद से अब तक प्राकृतिक मृत्यु सहित विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में जान गवांने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों के परिवारों को करोड़ों की आर्थिक सहायता दी गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव के मुताबिक, जान गंवा चुके पुलिस अधिकारी-पुलिसकर्मियों के 661 आश्रित परिवारों को 54 करोड़ 79 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई है। डीजीपी ने बताया कि, आश्रित परिवारों को यह मुआवजा राशि बैंक के साथ हुए एक समझौते के तहत दुर्घटना व प्राकृतिक मृत्यु बीमा कवर के तौर पर प्रदान की जाती रही है।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने बताया कि दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर के तहत अब तक 163 मामलों का निपटान करते हुए आश्रित परिवारों को 42.30 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की जा चुकी है जबकि प्राकृतिक मृत्यु के मामले में 485 आश्रितों को 11.04 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के 13 मामलों में 1.45 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया जा चुका है।
जानकारी देते हुए यादव ने बताया कि आश्रित परिवारों को यह मुआवजा राशि बैंक के साथ हुए एक समझौते के तहत दुर्घटना व प्राकृतिक मृत्यु बीमा कवर के तौर पर प्रदान की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications