भाजपाध्यक्ष नड्डा से दिल्ली में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर को मिला एनर्जी बूस्टर

चंडीगढ़। हाल ही में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इसके लिए खट्टर दिल्ली गए, जहां उन्हें नड्डा सहित भाजपा के अन्य केंद्रीय नेताओं से एनर्जी बूस्‍टर मिला। इसी माह विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली कांग्रेस तब औंधे मुंह गिरी, जब 56 विधायकों ने खट्टर सरकार में विश्वास जताते हुए समर्थन दिखाया। ऐसे में दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री खट्टर "56 के विश्वास" से लबरेज दिखाई दिए। वहां उनकी काफी बातें हुईं।

Haryana CM Manohar Lal khattar meets BJP president JP Nadda in Delhi, gets energy booster

जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने बताया कि, सीएम मनोहर लाल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने से पहले रोहतक के सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा के दिल्ली स्थित आवास पर उनके पिता सतगुरु दास शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सांसद से इस दौरान स्वर्गीय सतगुरु दास शर्मा के सामाजिक जीवन की यादें ताजा की। सांसद निवास पर सीएम के साथ शोक व्यक्त करने वालों में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय जोशी, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व सांसद सुधा यादव सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश भी शामिल थे।

Haryana CM Manohar Lal khattar meets BJP president JP Nadda in Delhi, gets energy booster

वहीं, मुख्यमंत्री ने हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर बहरहाल विराम लगा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में मंत्रिमंडल के विस्तार के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न पर कहा कि, इसे लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात के बारे में कहा कि,उनसे प्रदेश से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। अब अगली बार खट्टर की मोदी-शाह से मुलाकात संभव है। इसके बाद राज्य में बोर्ड-निगम के चेयरमैन सहित प्रदेश भाजपा संगठन की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पहले सीएम का दिल्ली में दो दिवसीय प्रवास था, मगर नड्डा से मुलाकात के बाद तय कार्यक्रम में बदलाव कर वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+