कोरोना से जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को दिल्ली सरकार ने दी 1 करोड़ रुपए की मदद, सीएम ने किया ऐलान

नई दिल्ली, मई 22। कोरोना महामारी में वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को दिल्ली सरकार ने मदद देना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक परिवार की मदद दिल्ली सरकार ने की है। दिल्ली के एक शिक्षक नितिन तंवर के परिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी गई है। नितिन तंवर कोरोना ड्यूटी करने के दौरान संक्रमित हो गये थे और इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।

Arvind kejriwal

सरकार ने कहा है कि परिवार की सहयता केवल एक करोड़ रुपये तक ही सीमित नहीं रहेगी, यह आगे भी जारी रहेगी। इसके एक दिन पूर्व भी दिल्ली सरकार के एक और शिक्षक शिब जी मिश्रा के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहयता राशि सौंपी थी।

नितिन तंवर के परिवार को सहायता देने के अवसर पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार अपने एक-एक कोरोना योद्धा के साथ खड़ी है। जिन लोगों ने दिल्ली को लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के दौरान अपनी जान गंवाई है, सरकार उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। सीएम ने कहा कि इसके आलावा इन परिवारों को दिल्ली सरकार से जारी अन्य सुविधाएं भी दी जायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+