बच्चों की मासूमियत और साहस को समर्पित फिल्म 'लिली' वेव्स ओटीटी पर हुई रिलीज

प्रसार भारती का डिजिटल प्लेटफॉर्म वेव्स ओटीटी भारतीय कहानियों को दर्शकों तक पहुँचाने में हमेशा अग्रणी रहा है। इसी कड़ी में, बाल दिवस, 14 नवंबर के अवसर पर, यह मंच एक विशेष तेलुगु फिल्म "LILY" का प्रीमियर करने जा रहा है, जो बच्चों के मासूमियत, साहस और उनकी भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती है।

Lily

शिवम द्वारा निर्देशित और कमदारी बाबू रेड्डी द्वारा निर्मित इस फिल्म में टॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता शिवकृष्ण के साथ बेबी नेहा, मास्टर वेदांत वर्मा और राजवीर ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। फिल्म की कहानी एक छोटी बच्ची लिली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका मासूमियत और अदम्य साहस दर्शकों का मन मोह लेता है।

यह भावनात्मक कहानी और कलाकारों का दमदार अभिनय "LILY" को इस बाल दिवस पर पूरे परिवार के लिए एक शानदार अनुभव बनाता है। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित पाँच भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिससे इसे भारत और विश्व भर में व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचाया जा सकेगा।

वेव्स ओटीटी लगातार भारतीय भाषाओं, संस्कृतियों और सिनेमा की विविधता को प्रदर्शित करने वाले एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है। यह मंच फीचर फिल्मों से लेकर डॉक्यूमेंट्री और विशेष स्क्रीनिंग तक, भारत की रचनात्मक प्रतिभा को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

"LILY" के प्रीमियर के साथ, वेव्स ओटीटी एक बार फिर भारतीय कहानियों, भावनाओं और कला को विश्व पटल पर लाने के अपने मिशन को पुख्ता कर रहा है। यह बच्चों की दुनिया की गहराई को एक नए अंदाज़ में पेश करेगा।

वेव्स ओटीटी, प्रसार भारती का आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो सिर्फ ऑडियो-वीडियो सामग्री से कहीं अधिक प्रदान करता है। इस पर 75 से अधिक टीवी चैनलों और एक दर्जन से ज़्यादा रेडियो चैनलों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है, जिससे दर्शकों को समाचार, मनोरंजन, संस्कृति और जानकारी का सहज एक्सेस मिलता है।

फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष ओरिजिनल्स की बढ़ती लाइब्रेरी के साथ, वेव्स ओटीटी भारत की सच्ची भावना को दुनिया तक पहुँचाने और सभी आयु वर्ग के दर्शकों को उच्च-गुणवत्ता वाली, आसानी से उपलब्ध सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+