उत्तराखंड: बुधवार को होगी पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक, युवाओं में जगी रोजगार की आस

देहरादून, 13 जुलाई। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद की शपथ ग्रहण करते ही कह दिया था कि वह युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने की दिशा में काम करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 14 जुलाई को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। पूर्वाह्न 11 बजे से सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन में यह बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में आपदा पुनर्वास नीति, माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को टेबलेट, फारेस्ट गार्ड भर्ती नियमावली में संशोधन के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर ने बेरोजगारों को तोहफा दिया है।

Pushkar Singh Dhami

सीएम ने प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। कैबिनेट फैसले के बाद सालों से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को आस जगी है। सीएम धामी की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित कैबिनेट बैठक में अतिथि शिक्षकों पर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। सरकार ने गेस्ट टीचरों को वेतनमान 15 हजार से बढ़ाकर 25 करने का फैसला लिया है। कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेशभर में संविदा पॉलिटेक्निक शिक्षकों के पदों की निरंतरता जारी रखने पर भी मुहर लगा दी है। यही नहीं, सरकार ने फैसला लिया है कि मनरेगा कर्मियों को हड़ताल अवधि का वेतन भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में ज्योदिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात

जबकि, रिक्त पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाएंगे। सोमवार को कैबिनेट फैसले पर जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि रिक्त पदों को जिला रोजगार कार्यालय जिले में आउटसोर्स एजेंसी होगी। बताया कि उपनल मामले के निस्तारण के लिए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। पुलिस ग्रेड-पे का हल निकालने के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में भी समिति गठन करने का फैसला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+