AAP विधायक आतिशी का बयान, युवाओं के लिए हमें चाहिए 50 लाख डोज, लेकिन मिलेंगी सिर्फ 5 लाख
नई दिल्ली, जून 1। राजधानी दिल्ली में वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच सियासत जारी है। दिल्ली सरकार केंद्र के सामने लगातार वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठा रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा है कि दिल्ली सरकार को 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन की 50 लाख डोज चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार जून में सिर्फ 5.50 लाख वैक्सीन की डोज ही देगी। आपको बता दें दिल्ली को केंद्र से वैक्सीन की डोज अब 10 जून को मिलेंगी। बता दें कि दिल्ली में युवाओं के लिए एक हफ्ते से ज्यादा समय से सरकारी वैक्सीनेशन केंद्र बिल्कुल बंद हैं। सिर्फ निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर युवाओं का वैक्सीनेशन हो रहा है।

विधायक आतिशी ने कहा कि 45 साल से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए कोवैक्सीन की 25 हजार और कोवीशील्ड की 83,970 डोज मिली हैं। कोवैक्सीन का इस्तेमाल सिर्फ दूसरी डोज लगाने के लिए किया जाएगा। क्योंकि काफी सारे लोग ऐसे हैं, जिनकी पहली डोज एक महीने पहले लगी थी और दूसरी डोज लगवाने का इंतजार कर रहे थे। दिल्ली के पास 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए 4,80,050 डोज उपलब्ध हैं। कोवैक्सीन का 4 दिन और कोवीशील्ड का 20 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। केंद्र सरकार से अपील है कि दिल्ली के युवाओं के लिए वैक्सीन की डोज जरूर उपलब्ध करवाएं, ताकि युवाओं का जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवा सकें। भाजपा नेता कह रहे हैं कि वैक्सीन कम है तो धीरे लगाइए, हम वैक्सीन जल्द से जल्द लगाना चाहते हैं।
आतिशी ने कहा कि कोवैक्सीन का 4 दिन और कोवीशील्ड का 20 दिन का वैक्सीनेशन स्टॉक उपलब्ध है। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि कोवैक्सीन की डोज का इस्तेमाल सिर्फ दूसरी डोज लगाने के लिए किया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी में शामिल ऐसे काफी लोग हैं जिनको कोवैक्सीन की पहली डोज लगे 1 महीने से ज्यादा समय हो गया है। कोवैक्सीन का स्टॉक नहीं होने की वजह से दूसरी डोज के लिए बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। दिल्ली सरकार के पास कोवैक्सीन की 64070 डोज उपलब्ध हैं। ऐसे में इनका इस्तेमाल दूसरी डोज लगाने के लिए किया जाएगा।
विधायक आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार से आग्रह है कि दिल्ली के युवाओं के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाएं। तीसरी लहर को रोकने का वैक्सीनेशन ही एकमात्र तरीका है।












Click it and Unblock the Notifications