पार्टी को मजबूती देने के लिए राजस्थान में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी AAP
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) राजस्थान में बाढ़ के बहाने सदस्यता अभियान शुरू कर पार्टी को मजबूत करने जोर आजमाइश शुरू कर दी है।
जयपुर, 9 अगस्त। सूबे में इन दिनों बाढ़ के हालत से लोग हलकान हो रहे हैं. जिले के करीब 6 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. ग्रामीणों के घरों में पानी घुसने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम (SDRF) भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. तो वहीं, आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) राजस्थान में बाढ़ के बहाने सदस्यता अभियान शुरू कर पार्टी को मजबूत करने जोर आजमाइश शुरू कर दी है.

पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी खेमचंद जागीरदार (Khemchand Jagirdar) ने मीडिया से कहा कि लोगों की नजर आप पर टिकी है. राजस्थान में आम आदमी पार्टी (AAM Aadmi Party) को मज़बूत बनाया जाएगा. लोगों को जोड़ने के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) भी आएंगे. पार्टी की ओर से प्रदेश में संभाग स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनके जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा. आमजन के सहयोग में जुटे आप कार्यकर्ता कोरोना के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने हर जिले में पब्लिक के बीच पहुंच कर जनता का सहयोग किया है. जागीरदार (Khemchand Jagirdar) ने कहा कि प्रदेश में आप पार्टी की सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'धार्मिक समारोहों के लिए अनुमति देना एक बुरा आइडिया था', केरल में बढ़ते कोरोना मामलों पर सरकार ने कहा
आप पार्टी में राजस्थान अध्यक्ष की जल्द ही नियुक्ति की जाएगी. बाढ़ से नुकसान के लिए राज्य सरकार से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की. विपक्ष की भूमिका उठा रही आप दूसरी ओर खेमचंद जागीदार (Khemchand Jagirdar) ने दावा किया कि देश में कई प्रदेशों में आप पार्टी विपक्ष की भूमिका उठा रही है. राजस्थान (Rajasthan) में भी आप पार्टी ने बिजली, पानी, बेरोजगारी से लेकर सरकार के खिलाफ तमाम मुद्दों पर कई आंदोलन किए हैं. भाजपा कहीं भी नजर नहीं आई. पंचायत चुनाव में शामिल होने के सवाल पर जागीरदार बोले, छोटी पार्टियों को सिम्बल नहीं दे रहे हैं उन्होंने दावा किया कि देश मे अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) प्रधानमंत्री पद के दावेदार प्रमुख चेहरा हैं.












Click it and Unblock the Notifications