राधे माँ करती थी मुझसे मोहबत्त, मिलती थी अकेले कमरे में : रंजीत शर्मा
दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने का गंभीर आरोप झेल रहीं डांसिंग धर्मगुरु राधे मां पर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। राधे मां बतौर डांसर बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थी। वो चाहती थीं कि वो मॉडलिंग करें। रंजीत के मुताबिक राधे मां को बॉलीवुड के तडक-भड़क गाने सुनाना अच्छा लगता है। इतना ही नहीं रंजीत ने खुलासा किया है कि राधे मां लड़कियों की तुलना में लड़कों के साथ ज्यादा सहज रहती थी। राधे मां को लड़कों के बीच रहना और उनसे बात करना बहुत पसंद था। रंजीत ने दावा किया है कि जब वो 12वीं क्लास में पढ़ते थे तो उनकी मुलाकात राधे मां से हुई थी। उस वक्त राधे मां ने उनसे बॉलीवुड में एंट्री वाली बात कही थी। आपको बताते चलें कि रंजीत शर्मा राधे मां पर फिल्म बना रहे हैं।