फ्री में किसानों ने बांटी सब्जी, आखिर क्या था कारण ? देखिए
बेहतर कीमत नहीं मिलने से नाराज किसानों ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोगों को मुफ्त सब्जी बांट दिया। राज्य सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए जरूरी उपाय करने का आश्वासन दिया है। रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरनास्थल में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ ने बेहतर कीमत नहीं मिलने के कारण एक लाख किलोग्राम सब्जी लोगों को मुफ्त बांट दिया। मुफ्त सब्जी मिलने की खबर के बाद धरनास्थल में लोगों की भीड़ लग गई थी।