बीसीसीआई के विद्रोही तेवरों के प्रति कड़ा रवैया अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसके अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को उनके पदों से हटा दिया और कहा कि उन्हें तुरंत प्रभाव से बोर्ड का कामकाज करना बंद कर देना चाहिए। अनुराग ठाकुर के हटाए जाने के बाद से चारों तरफ यह चर्चा होने लगी है कि बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष कौन होगा। इंग्लैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। यह सीरीज इसी 16 तारीख से खेली जानी है, इसलिए जरूरी है कि जल्द ही अध्यक्ष के नाम पर फैसला किया जाए। इसके लिए कई नामों पर विचार किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सौरव गांगुली का है।