स्वास्थ्य मंत्रालय ने 350 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है क्यूंकि इन्हें प्रभावशाली नहीं पाया गया।। इनमें फेंसीडिल और कोरेक्स कफ सीरप भी शामिल हैं। दो या दो से अधिक दवाओं के निश्चित अनुपात के कॉम्बिनेशन को फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन या एफडीसी कहा जाता है। ये कॉम्बिनेशन सिंगल डोज में उपलब्ध रहता है। प्रतिबंध से इंडस्ट्री में फार्मास्यूटिकल सेल्स पर 1500 करोड़ रुपए का असर पड़ेगा।