लंदन में भारतीय छात्र पर हमले में भारतीय भी शामिल

उधर भारत सरकार ने प्रवीण रेड्डी के पिता और उसके एक परिजन को लंदन जाने के लिए वीजा दिया है। प्रवीण के पिता सुधाकर रेड्डी ने बताया कि वह 17 फरवरी को अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए भारत आने वाला था। उन्होंने यह भी कहा कि उसने कभी किसी से किसी तरह की लड़ाई या दुश्मनी होने की बात नहीं बताई थी।
फिलहाल अभी तक पुलिस इस हमले को नस्लीय हमला बता रही है। इस हमले में भारतीयों के भी शामिल होने की आशंका होने के बाद इस केस में नया मोड़ आ गया है। ब्रिटेन में इससे पहले भी 2 भारतीय छात्रों की नस्लीय हमलों में हत्या की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications