लंदन में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

लंदन बिजनेस स्कूल का छात्र प्रवीण एमबीए कर रहा है। हमले के बाद प्रवीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू लगने से उसके शरीर में कई गहरे घाव लगे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चाकू से हमला करने के बाद उसे अपार्टमेंट से नीचे फेंक दिया गया।
इस मामले में अभी तक जो जानकारियां मिली हैं उसके अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब प्रवीण के अपार्टमेंट में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी। प्रवीण अपने तीन दोस्तों के साथ अपार्टमेंट में रहता था। वे उनमें से एक युवक का बर्थडे मना रहे थे।
प्रवीण के पिता ने भारतीय सरकार से वीजा मुहैया कराने की अपील की है। उसका कहना है कि वह अपने बेटे से मिलने लंदन जाना चाहता है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लंदन पुलिस इस हमले की तफ्दीश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications