आविष्कार अवॉर्ड्स 2026: कुछ नया क्रिएट करने के हौसले का सेलिब्रेशन
'आविष्कार' शब्द को किसी पहचान या अनुवाद की आवश्यकता नहीं है। इसका सीधा अर्थ है - नवाचार यानी कि इनोवेशन। वह अनोखा क्षण, जब कल्पना वास्तविक धरातल पर उतरकर विचार से कर्म का रूप धारण करती है। दरअसल, यह वह हुनर है, जहाँ आम दिमाग केवल बाधाएँ देखता है, वहाँ एक साहसी उद्यमी नए अवसरों की खोज कर लेता है। यह अपने नितांत विश्वास को एक ऐसे स्थायी और प्रेरणादायक उद्यम में बदलने की लंबी यात्रा है, जो दुनिया को चुपचाप एक नया आकार देती है।
यह एक ऐसा मंच है, जहाँ कोई फाउंडर अपने उसी विज़न को 11वीं बार निवेशकों के सामने रख रहा है, जो लगातार 10 बार खारिज किए जाने के बाद भी टूटा नहीं है। वहीं दूसरी ओर, तीन पीढ़ियों से चले आ रहे एक व्यावसायिक परिवार का वारिस अपने उस पिता को बदलाव के लिए मना रहा है, जिसने उस साम्राज्य को अपने हाथों से खड़ा किया था। ये कहानियाँ भारत की विकास गाथा का कोई मामूली हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ये उस विकास यात्रा के आधार-स्तंभ हैं।

'पुणे टाइम्स मिरर' (Pune Times Mirror) द्वारा आयोजित 'आविष्कार अवॉर्ड्स' इसी साहस और संघर्ष की कहानी को एक बड़ा मंच प्रदान करने के लिए अस्तित्व में आया है। यह केवल एक सजा-धजा या स्क्रिप्टेड ड्रामा नहीं, बल्कि नाकामयाबी को कामयबी की सीढी बनाने, हार नहीं मानने वाले दूरदर्शियों और कड़ी मेहनत से मिली जीतों की एक सच्ची तस्वीर है। इस आयोजन को उद्यमशीलता के हौसले के उत्सव के रूप में शुरू किया गया था, और बहुत ही कम समय में यह पुणे के सबसे प्रतिष्ठित और प्रतीक्षित सम्मानों में से एक बन गया है।
खास समय के लिए बेहद खास थीम
इस वर्ष की चुनी गई थीम - "बिल्डिंग टुमॉरो: इनोवेशन, एंटरप्राइज एंड द फ्यूचर ऑफ इंडिया" (Building Tomorrow: Innovation, Enterprise & the Future of India)- यह महज एक नारा नहीं, बल्कि आज के दौर का एक गहरा अवलोकन है। भारत अब दुनिया की पुरानी अर्थव्यवस्थाओं के पीछे चलने वाला नहीं है, यह आत्मविश्वास के साथ आर्थिक महाशक्ति के स्थापित नियमों को फिर से लिखने के लिए आतुर है।
और इस नए अध्याय को लिखने वाले लोग केवल बड़ी-बड़ी इमारतों के कॉर्पोरेट दफ्तरों में बैठकर भाषण देने वाले लोग नहीं हैं। ये वे फाउंडर्स हैं जो उन अनसुलझी समस्याओं का समाधान खोज रहे हैं जो सुर्खियाँ नहीं बटोरतीं, वे टेक-एक्सपर्ट हैं जो ऐसे बाज़ारों के लिए काम कर रहे हैं जो अभी पूरी तरह बने भी नहीं हैं, और वे उद्योगपति हैं जो अपनी पुरानी मशीनरी और लिगेसी में नई उम्मीदों की जान फूंक रहे हैं।
'आविष्कार 2026' एक खास शाम इसी सच्चाई को समझने की कोशिश करेगा। सबसे पहले एक लीडरशिप कॉन्क्लेव के ज़रिए, जहाँ इन्वेस्टर्स, पॉलिसी बनाने वाले और अनुभवी बिज़नेस लीडर्स इस बात पर बहस करेंगे, सहमत होंगे और कभी-कभी आपस में टकराएंगे कि भारत की एंटरप्रेन्योरशिप की ऊर्जा किस दिशा में बढ़ रही है और फिर एक अवॉर्ड सेरेमनी के ज़रिए, जहाँ बहस की जगह खुशी और जश्न ले लेंगे।
एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि विश्वास करने वालों का संगम
यह कोई साधारण अवॉर्ड शो नहीं है। ज़्यादातर पुरस्कार समारोह केवल एक चमक-धमक भरा मंच होते हैं, लेकिन 'आविष्कार' को जानबूझकर कुछ अलग और असाधारण बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक ऐसा कमरा है जहाँ बिजनेस आइडिया और इनोवेशन में निवेश करने वाले, और आइडिया जेनेरेट करने वाले फाउंडर्स एक साथ बैठते हैं।
यहाँ एक पॉलिसी-मेकर किसी ऐसी बातचीत को सुन सकता है जो एंटरप्राइज क्रेडिट पर उनके नज़रिए को बदल दे। यहाँ 50 साल पुराने पारिवारिक संस्थान और 2 साल पुराने नए स्टार्टअप को एक समान आदर दिया जाता है, क्योंकि दोनों ने ही सफलता और असफलता के बीच एक बड़ा जोखिम उठाया है।
यह इस सरल से विचार पर टिका है कि 'एंबिशन को कंपनी की ज़रूरत होती है'। शून्य से कुछ नया खड़ा करने का सफर बाहर से जितना आसान दिखता है, अंदर से उतना ही अकेलापन भरा होता है। इस अकेलेपन को समझने वाले लोगों के बीच बिताई गई एक शाम, हाथ में मिलने वाली ट्रॉफी से कहीं ज़्यादा कीमती होती है।
हर निर्माता के लिए का मंच
'आविष्कार' की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि यह केवल सबसे ट्रेंडी स्टार्टअप्स या भारी-भरकम बैलेंस शीट तक सीमित नहीं रहता। यह उन क्षेत्रों को भी पहचानता है जहाँ देश की असली अर्थव्यवस्था बसती है:
मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण क्षेत्र): जो विनिर्माण इकाइयाँ शायद ही कभी अखबारों की सुर्खियाँ बनती हैं।
हेल्थकेयर और एजुकेशन: वे स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थान जो खामोशी से लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं और नई पीढ़ी को गढ़ रहे हैं।
सस्टेनेबिलिटी: वे फाउंडर्स जो एक स्वच्छ कल (पर्यावरण) के लिए अपना करियर दांव पर लगा रहे हैं।
रिटेल, रियल एस्टेट और फैमिली बिजनेस: जो सालों के उतार-चढ़ाव के बाद खुद को नए सिरे से संवार रहे हैं।
यह केवल उदारता नहीं है, बल्कि इस बात की स्वीकारोक्ति है कि देश की प्रगति केवल किसी एक उद्योग से नहीं, बल्कि इन सभी के सामूहिक योगदान से हो रही है।
एक सम्मान जो ट्रॉफी से भी आगे है
व्यापार करने वाला हर व्यक्ति जानता है कि केवल सम्मान पाने से सारे रास्ते नहीं खुलते, लेकिन 'पहचान' (Visibility) उन दरवाज़ों को खोल सकती है जिन्हें केवल कड़ी मेहनत से खोलना मुश्किल होता है। आविष्कार के आयोजकों ने इस शाम को इसी सच्चाई के इर्द-गिर्द तैयार किया है। यह उभरते उद्यमों को वह एक्सपोज़र प्रदान करता है जिसे हासिल करने में सालों लग जाते हैं: प्रिंट और डिजिटल मीडिया कवरेज, निर्णय लेने वाले दिग्गजों से सीधे मिलने का मौका और एक ऐसा नेटवर्क जो इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक काम आता है।
एंबिशन का यह सफर किस दिशा में जा रहा है?
आयोजक आविष्कार के भविष्य को केवल व्यावसायिक रूप में नहीं, बल्कि एक जीवंत इकोसिस्टम के रूप में देखते हैं-एक ऐसा मंच जहाँ फाउंडर्स को नए साझेदार (कोलैबोरेटर्स) मिलें, निवेशकों को विश्वास करने योग्य नए विचार मिलें, और दर्शक दीर्घा में बैठा कोई युवा यह तय करे कि वह भी एक दिन कुछ बड़ा और खास बनाएगा।
आखिरकार, उद्यमशीलता के अधिकांश सफ़र किसी बिजनेस प्लान से नहीं, बल्कि किसी ऐसे व्यक्ति को देखकर शुरू होते हैं जिसने कभी किसी असंभव लगने वाले सपने को सच करने की हिम्मत की थी।
केवल एक कार्यक्रम नहीं, भविष्य का आमंत्रण
यदि आप एक ऐसे फाउंडर हैं जो आज भी अपने विचार को साबित करने में लगे हैं, एक ऐसा पारिवारिक व्यवसाय हैं जो खुद को आधुनिक बनाने के लिए तैयार है, एक मध्यम आकार की कंपनी हैं जो अपनी उम्मीदों से आगे निकल चुकी है, या एक स्थापित नाम हैं जिसमें कुछ नया रचने की भूख आज भी बाकी है-तो यह मंच आपके लिए ही बनाया गया है।
आविष्कार अवॉर्ड्स 2026 केवल सम्मान नहीं देते। वे देश की उद्यमी भावना को आवाज हैं और उसे खुलकर बोलने और सम्मानित होने का अवसर प्रदान करते हैं।
आविष्कार अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशन ओपन है। कैटेगरी, ज्यूरी, इवेंट के विवरण और आवेदन करने के लिए कृपया दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कीजिए: https://aavishkar.punemirror.com/


Click it and Unblock the Notifications
