Rashmika Vijay Wedding: एक दूजे के होंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, VIROSH ने किया खुला ऐलान
Rashmika Vijay Wedding: कई सालों से अपने रिश्ते को लेकर खबरों में चल रहे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फाइनली एक होने जा रहे हैं। बहुत ही जोर शोर के साथ रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया है।

की तरह की बातें हो रहीं थीं और इस कपल ने शादी का ऐलान करते हुए ये बता दिया है कि वो रिश्ते में हैं और काफी जल्दी जन्म जन्म के लिए एक दूसरे के होने वाले हैं। बता दें कि विजय और रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर करते हुए 'विरोश की शादी' नाम से ऐलान किया है।
IAS Success Story: कौन हैं के जय गणेशन? वेटर की नौकरी और 6 बार फेल होने के बाद पास की UPSC परीक्षा
बता दें कि दोनों की शादी का नाम VIROSH होने वाला है और इसका ऐलान बकाएदा सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाते हुए किया गया है। इस खबर के सामने आते ही सबसे ज्यादा खुश फैंस हैं जो कि काफी समय से दोनों को एक साथ देखना चाहते थे।
रश्मिका विजय ने लिखा ये पोस्ट
शादी का ऐलान करते हुए दोनों ने लिखा, ''हमारे प्यारे दोस्तों। इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते, आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें इतने प्यार से नाम दिया। आपने हमें 'विरोश' कहा। इसलिए आज - पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने इस मिलन को नाम देते हैं। हम इसे 'विरोश की शादी' कहना चाहते हैं। हमें इतने प्यार से थामने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे। ढेर सारा प्यार और स्नेह।'' इसके साथ उन्होने हार्ट और स्माइल वाला इमोजी भी साझा किया।
लंबे समय से जुड़ रहा है नाम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री का ये एक ऐसा कपल है जिसको लेकर काफी लंबे समय से चर्चा कि वो रिश्ते में हैं। हालांकि कभी दोनों ने एक दूसरे को लेकर कोई कुबूलनामा नहीं दिया। 2025 में खबरें आईं थीं कि दोनों ने सगाई की है लेकिन कोई तस्वीरें सामने नहीं आईं। हालांकि अब फैंस भी इस शादी के लिए एक्साइटेड हैं और मुबारकबाद दे रहे हैं।
Credit: Filmibeat












Click it and Unblock the Notifications