दिल्ली मेट्रो के बाद अब कोलकाता लोकल का VIDEO वायरल, महिलाओं में जमकर चलीं चप्पलें
Kolkata train fight viral video: सार्वजनिक परिवहन में लड़ाई और अमर्यादित डांस आम बात होते जा रहे। हाल ही में आपने दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन अब नया मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आया है। वहां पर कुछ महिलाओं के बीच ऐसी लड़ाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
वायरल वीडियो कब का है, ये नहीं पता, उसे Ayushi नाम की एक लड़की ने शेयर किया है। उन्होंने उसके साथ लिखा- कोलकाता लोकल। इसके बाद लोगों ने इसे वायरल कर दिया और इस पर जमकर मीम्स बनाए।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं एक महिला को चप्पल से मार रही थीं, जबकि एक छोटा बच्चा उन्हें बचा रहा था। इस बीच एक महिला अकेली महिला की तरफ आई और दोनों पर पलटवार शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से खूब चप्पल और हाथ चले।
वायरल वीडियो 30 सेकेंड का है। कुछ देर तक एक-दूसरे को मारने के बाद दोनों गुट शांत हो गए। इस दौरान एक महिला के चेहरे पर हल्की चोट भी आई। वैसे तो इस लड़ाई की वजह तो नहीं पता चली, लेकिन इसके पीछे सीट के विवाद को माना जा रहा।
एक यूजर ने लिखा कि ये कोलकाता वालों के लिए नया होगा, हमारे मुंबई लोकल में तो ये रोजाना की बात है। एक अन्य ने लिखा कि ये तो मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क की फाइट से भी ज्यादा खतरनाक है।
सोनिका नाम की एक यूजर ने लिखा कि ये कोई नई बात नहीं है। कोलकाता की लोकल में ऑफिस टाइम में लोग इतने फ्रेस्टेड रहते हैं कि अगर हल्का से टच भी हो जाए, तो वो चिढ़ जाते हैं। हालांकि कुछ समझदार और चालाक लोग भी रहते हैं, जो ये सब चीजें इग्नोर करते हैं। कल हावड़ा तारकेश्वर लोकल में भी यही हो रहा था, शायद वहीं का वीडियो है।
दिल्ली मेट्रो में भी ऐसी घटना
अभी दो हफ्ते पहले दिल्ली मेट्रो में ऐसी घटना घटी थी, जहां दो युवकों में लड़ाई हो गई। पहले हाथ उठाने वाले शख्स के मुताबिक दूसरे शख्स उसके बैग से कुछ चुराने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान उसने उसे पकड़ लिया। इस बीच लोग बीच-बचाव करने की बजाए उनसे दूरी बनाते नजर आए।









Click it and Unblock the Notifications