कौन हैं हाजी नुरुल इस्लाम, जिन्हें मिला संदेशखाली से TMC का टिकट
तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में पार्टी की मेगा रैली में इसका ऐलान किया।
खास बात यह है कि इन दिनों सुर्खियों में छाई संदेशखाली स्थित बशीरहाट लोकसभा सीट से हाजी नुरुल इस्लाम को पार्टी ने टिकट दिया है। टीएमसी ने मौजूदा सांसद नुसरत जहां को हटाकर अपने पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कौन हैं हाजी नुरुल इस्लाम?

- बारासात के जगुलिया गांव निवासी हाजी नुरुल इस्लाम टीएमसी विधायक हैं।
- इनका जन्म पश्चिम बंगाल के बहेरा में 1964 में हुआ था।
- साल 2010 में हुए दंगे में नुरुल इस्लाम का नाम विवादों में बना रहा। मामले में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ।
- फिर भी हाजी नुरुल इस्लाम पर ममता ने भरोसा जताया है।
क्यों कटा नुसरत जहां का टिकट?
दरअसल, टीएमसी ने मौजूदा सांसद नुसरत जहां का टिकट काटकर हाजी नुरुल इस्लाम को चुनावी मैदान में उतारा है। सांसद नुसरत जहां पर पाम एवेन्यू संस्था से जुड़े होने का आरोप है। इस संस्था ने कई वरिष्ठ नागरिकों को ठगा है।












Click it and Unblock the Notifications