West Bengal: चुनाव में जीत के लिए मशहूर है ममता बनर्जी का ये 'टोटका', इस बार भी कर गया काम
कोलाकात, 2 मई। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रदेश में जीत की हैट्रिक की ओर बढ़ गई हैं, हालांकि यह मात्र एक औपचारिकता ही रह गई है। रुझानों में टीएमसी ने पिछले चुनावों से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 210 सीटों से अधिक पर जीत दर्ज कर रही है, वहीं बीजेपी 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। ममता बनर्जी के प्रचंड जीत पर आज हम आपको उनसे जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे आप उनका 'टोटका' भी कह सकते हैं। ममता बनर्जी हर बार चुनाव से पहले अपनी जीत के लिए यह टोटका अपनाती हैं।

जीत के लिए ये टोटका अपनाती हैं ममता बनर्जी
गौरतलब है कि खेल का मैदान हो या चुनाव का हर कोई अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहता है, इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत तो होती है लेकिन कुछ अजीबोगरीब टोटका भी अपनाते हैं। हमने भी कभी ना कभी ऐसा कुछ किया होगा या कुछ करते भी होंगे। चुनाव आते ही कई नेता टोटके, तो कई मंदिरों के चक्कर लगाने लगते हैं। कुछ नेता तो ऐसे हैं, जो पंडित और ज्योतिष से पूछकर नामांकन करते हैं।

10x10 का कमरा है लक्की!
इसी तरह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कहानी है, जो कालीघाट के एक कमरे को अपने लिए लकी मानती हैं। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का यह कमरा 10x10 का है, लेकिन उनका मानना है कि इससे प्रत्याशियों का ऐलान करने पर उन्हें जीत मिलेगी। वहीं शुक्रवार को इसलिए प्रत्याशियों की लिस्ट आई क्योंकि इस दिन को भी सीएम भाग्यशाली मानती हैं। ममता हर बार अपने उम्मीदवारों को घोषणा भी इसी कमरे से करती हैं।

2011 और 2016 में भी दर्ज की जीत
बंगाल के राजनीतिक जानकार बताते हैं कि 2011 के चुनाव में ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित इस छोटे से कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके बाद चुनावों में उन्होंने अच्छी जीत हासिल की। फिर 2016 में भी उन्होंने यही कमरा चुना और दोबारा बंगाल में सरकार बनाई। ममता बनर्जी को अपने इस टोटके पर उस समय और पक्का यकीन हो गया जब उन्होंने 2019 के आम चुनावों के दौरान सीएम ने मीडिया से बात करने के लिए एक बड़े हॉल को चुना।

2021 के चुनाव में भी काम आया 'टोटका'
इसके बाद चुनाव के नतीजों से वो हैरान रह गईं, क्योंकि टीएमसी का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। वहीं बंगाल की 42 सीटों में से 18 पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया। इसके बाद ममता बनर्जी 2021 के विधानसभा चुनाव में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए फिर अपने 10x10 वाले कमरे लौट आई। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने चुनाव में प्रचंड जीत भी हासिल कर ली। आज हुई मतगणना में उन्होंने बीजेपी को पछाड़ते हुए 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की, हालांकि ममता अपनी सीट नहीं बचा सकीं।
यह भी पढ़ें: Bengal Result: व्हीलचेयर पर बैठकर BJP को मात देने वाली ममता को 2024 में मिलेगी विपक्ष की ड्राइविंग सीट?












Click it and Unblock the Notifications