West Bengal: जीत के बाद पहली बार अपने पैरों पर खड़ी नजर आईं ममता बनर्जी
कोलकाता, 2 मई। पश्चिम बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम का किला हारने के बाद टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहली बार मीडिया कर्मियों से रूबरू हुईं। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी अपने पैरों पर खड़ी नजर आईं, इससे पहले उन्होंने अपनी सभी रैलियां व्हील चेयर पर बैठ कर संबोधित की थीं। ममता बनर्जी से कहा कि कृपया सभी कोरोना प्रोटकॉल का पालन करें, कोविड पर नियंत्रण पाना हमारी पहली प्राथमिकता है। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि टीएमसी विजय जुलूस नहीं निकालेगी। सीएम मे चुनाव में टीएमसी की जीत के लिए सभी को शुक्रिया कहा है।
Recommended Video

बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही नंदीग्राम में चुनाव से पहले ही कई सियासी हंगामें देखने को मिले थे। यह वही विधानसभा क्षेत्र है जहां एक रोड शो के दौरान ममता बनर्जी चोटिल हो गई थी और उन्होंने बीजेपी पर हमला करने का आरोप लगाया था। नंदीग्राम में वोटिंग 1 अप्रैल को हुई थी, यहां 88 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला था। सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के अलावा इस सीट से सीपीआईएम उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी भी मैदान में थीं। नंदीग्राम का किला फतह करने के लिए ममता और सुवेंदु ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कई रैलियों में तो सुवेंदु ने यहां तक कह दिया था कि वह टीएमसी चीफ को 50 हजार वोटों के अंतर से हराएंगे अगर ऐसा नहीं हुआ तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे।
यह भी पढ़ें: West Bengal Chunav Results 2021 : ममता बनर्जी के सामने इन 5 प्रमुख वजहों से हारी बीजेपी
बता दें कि महिलाओं ने खुल कर ममता बनर्जी को समर्थन दिया। ऐसा दो कारणों से हुआ। एक तो ममता बनर्जी को महिला होने के नाते आधी आबादी का अपार जनसमर्थन मिला। दूसरे, सरकार की महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की कामयाबी ने ममता बनर्जी के आधार को और मजबूत कर दिया। महिलाओं में तृणमूल की लोकप्रियता को देख कर ही उन्होंने इस चुनाव में 51 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। महिलाओं की इस सोच ने भाजपा के हिंदू कार्ड को सफल नहीं होने दिया।












Click it and Unblock the Notifications