Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजनीतिक पिच पर बैटिंग को तैयार युसूफ पठान, TMC ने दिया टिकट, कैंडिडेट्स लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

तृणमूल कांग्रेस ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। टीएमसी ने आज कोलकाता से अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की है।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक मेगा रैली 'जन गर्जन सभा' ​​के साथ अपने 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की है। इसके साथ ही टीएमसी आम चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा भी कर दी है।

Yusuf Pathan TMC

पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारत के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले हैं। इस सीट से कांग्रेस के दिग्‍गज नेता अधीर रंजन चौधरी चुनाव लड़ते रहे हैं। ऐसे में युसूफ का मुकाबला अधीर रंजन चौधरी से होगा।

युसूफ पठान का कोलकाता से पुराना नाता रहा है
युसूफ पठान का कोलकाता और पश्चिम बंगाल से जुड़ाव बहुत गहरा है। इस शानदार ऑलराउंडर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रतिनिधित्व किया था। कोलकाता के साथ उनके कार्यकाल के दौरान, फ्रैंचाइज़ी ने क्रमशः 2012 और 2014 में दो चैंपियनशिप खिताब भी जीते।

24 मई 2014 को युसूफ की कई धमाकेदार पारियों में से एक ने इतिहास रच दिया था। उन्होंने आईपीएल में उस समय दूसरा सबसे तेज 50 रन बनाया था। युसूफ ने ये उपलब्धि केवल 15 गेंदों में हासिल की थी। गौतम गंभीर के नेतृत्व में सीजन का खिताब जीतने से पहले, पठान की आतिशबाजियों ने केकेआर को लीग तालिका में सराहनीय दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया था।

कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाने के कारण टीएमसी ने सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि आसनसोल से टीएमसी की लोकसभा सीट के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा होंगे। ममता बनर्जी ने घोषणा आज सुबह ही ये बात साफ की थी कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी।

आज रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ने बताया कि बंगाल के साथ-साथ उनकी पार्टी असम और मेघालय में भी चुनाव लड़ेगी। वहीं यूपी में भी एक सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव से बातचीत चल रही है।

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट

  • कूचबिहार- जगदीश च बसुनियाअलीपुरद्वार- प्रकाशचिक बराई
  • जलपाईगुड़ी- निर्मल च रॉयदार्जिलिंग- गोपाल लामा
  • रायगंज - कृष्णा कल्याणीबालुरघाट- बिप्लब मित्रा
  • मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जीमालदा दक्षिण- शहनाज अली राहयान
  • जंगीपुर- खलीलुर्रहमानबेरहामपुर- यूसुफ पठान
  • कृष्णानगर- मोहुआ मोइत्राराणाघाट- मुकुटमोनी अधिकारी
  • बोंगाओ- विश्वजीत दासबारासात- डॉ. काकली घोष दस्तीदार
  • डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जीजादवपुर- सयानी घोष
  • कोलकाता उत्तर- सुदीप बनर्जीहावड़ा- प्रसून बनर्जी
  • उलुबेरिया- सजदा अहमदहुगली- रचना बनर्जी
  • घाटल- दीपक अधिकारीझारग्राम- कालीपदा सोरेन
  • मेदिनीपुर- जून मालियापुरिलिया- शांतिराम महतो
  • बांकुरा- अरूप चक्रवर्तीबर्धमान पश्चिम- डॉ. सरमिला सरकार
  • दुर्गापुर- कीर्ति आजादआसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
  • बोलपुर- असित कुमार मलबीरभूम- शताब्दी रॉय
  • बिष्णुपुर- सुजाता खानआरामबाग- मिताली बाग
  • कोलकाता दक्षिण- माला रॉयबराकपुर- पार्थ भौमिक
  • कृष्णानगर- महुआ मोइत्राहुगली- सुपरस्टार अभिनेत्री रचना बनर्जी
  • बशीरहाट- हाजी नुरुल इस्लामतमलुक- गायक देबांग्शु भट्टाचार्जी
    यह भी देखें: कांग्रेस के साथ नहीं हो पाई टीएमसी की डील, सभी 42 सीटों पर ममता बनर्जी उतारेंगी उम्मीदवार, जारी हुई लिस्ट
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+