West Bengal: कोलकाता में टीपू सुल्तान मस्जिद के पास आज TMC की रैली, CM ममता भी करेंगी संबोधित
West Bengal TMC Rally: पश्चिम बंगाल में कोलकाता में टीपू सुल्तान मस्जिद के पास आज टीएमसी की शहीद दिवस रैली होगी। रैली को लेकर सुबह से ही टीपू सुल्तान मस्जिद के पास भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस रैली में सीएम ममता बनर्जी के बोलने की उम्मीद है।
पश्चिम बंगाल युवा कांग्रेस के एक विरोध आंदोलन के दौरान 1993 में कोलकाता में गोली मारकर हत्या कर दिए गए 13 लोगों की याद में तृणमूल कांग्रेस आज अपना वार्षिक 'शहीद दिवस' मना रही है। ये रैली उसी को लेकर है।

पश्चिम बंगाल के लगभग सभी जिलों से बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस समर्थक शुक्रवार को पार्टी की शहीद दिवस रैली में हिस्सा लेने के लिए कलकत्ता पहुंचे हैं। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के पोस्टर और बैनर पूरे शहर में लगाए गए हैं। इस रैली में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस महीने की शुरुआत में हुए पंचायत चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में ब्लॉक विकास कार्यालयों का घेराव करेगी।
Recommended Video
कार्यक्रम की घोषणा राज्य पार्टी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बुधवार को की थी। भाजपा ने ब्लॉक विकास कार्यालयों का घेराव करने की योजना टीएमसी रैली वाले दिन ही बनाई है।
सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार के अधिकारियों के एक वर्ग पर 6,000 से ज्यादा बूथों पर ग्रामीण मतदान के दौरान झूठे मतदान में सहायता करने, मतपत्रों को लूटने और बूथ जाम करने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications