'केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गिरफ्तारी क्यों नहीं', NEET Paper Leak पर अभिषेक बनर्जी का BJP पर हमला
West Bengal TMC rally: पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की रैली में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नीट पेपरलीक मामले को आजादी के बाद भारत का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताया और कहा कि इसके लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसके साथ उन्होंने पश्चिम बंगाल शिक्षा घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी का भी नाम लिया और कहा कि बंगाल सरकार ने कभी भी असर भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध नहीं किया।
कोलकाता में टीएमसी की रैली में लोगों को संबोधित करते हुए टीएमसी के राष्ट्रीय महाचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर तीखा तंज कसा। उन्होंने, "जिन्होंने कहा था अबकी बार 400 पार, वे 240 पर ही रुक गए। जिन्होंने बंगाल में कहा था कि अबकी बार 200 पार उन्हें जनता और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने 70 पर रोक दिया है। भाजपा के पास ED-CBI-IT जैसी सभी एजेंसियां हैं लेकिन तृणमूल के पास जनता जनार्दन और तृणमूल कार्यकर्ता हैं।"

मंच से टीएमसी की रैली में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, "21 जुलाई, 2022 के एक दिन बाद, ईडी ने पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हम गलती करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बचाते। हम अन्याय की अनुमति नहीं देते हैं। लेकिन अगर एसएससी-टीईटी घोटाले में पार्थ चटर्जी का घर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उठाया जा सकता है और उन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है, तो एनईईटी घोटाले के लिए धर्मेंद्र प्रधान को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाना चाहिए, जो आजादी के बाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है? है या फिर भेदभाव..."
शहीद दिवस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के अलावा सपा प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने जमकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "आज का दिन कार्यकर्ताओ के शहादत को याद करने का दिन है. दिल्ली की जो सरकार चल रही वह सरकार चलने वाली नहीं है। देश में विभाजनकारी मानसिकता के लेग हैं, जो देश को बांटना चाहते हैं। देश को तोड़ना चाहते हैं। देश और भाईचारे को बचाने के लिए सबको एक होना है, जो लोग नकारात्मक राजनीति करते हैं वे सावधान हो जाएं.. देश जाग चुका है उनके पैर उखाड़ देगा।"
बता दें कि दरअसल, तृणमूल कांग्रेस हर साल 21 जुलाई को 'शहीद दिवस' मनाती है। यह 1993 में पश्चिम बंगाल युवा कांग्रेस के विरोध आंदोलन के दौरान कोलकाता में गोली लगने से जान गंवाने वाले 13 लोगों की याद में मनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications