West Bengal: TMC पर कांग्रेस कार्यकर्ता को पीटने का आरोप, BDO ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे अधीर रंजन चौधरी
West Bengal Panchayat Elections 2023: पपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। अधीर रंजन चौधरी बरन्या बीडीओ कार्यालय के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र से हमारी पार्टी के सदस्य और उम्मीदवार पंचायत चुनाव से पहले यहां बीडीओ कार्यालय पर आए और उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी (टीएमसी) के गुंडों ने पीट दिया।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पंचायत चुनाव को लेकर बीडीओ बुरवान द्वारा दुर्व्यवहार और दुराचार के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि बीडीओ ने हमारे साथ दुर्व्यवहार किया है। साथ ही टीएमसी के गुंडों ने हमारी पार्टी के सदस्यों को पीटा है।
लोगों ने बताया कि 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों के लिए नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई। हिंसा में एक व्यक्ति घायल हो गए। कूचबिहार के दिनहाटा में अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियारों से किए गए हमले में टीएमसी कार्यकर्ता बिनॉय बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है।
मुर्शिदाबाद जिले के बर्दवान में टीएमसी और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय के बाहर आपस में भिड़ गए। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि उनके उम्मीदवारों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों पर हमला किया गया। क्या राज्य में कोई प्रशासन है? हम विरोध करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
हालांकि, टीएमसी ने आरोप लगाया कि उसके कुछ सदस्यों को टिकट देने से इनकार करने पर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
यह भी पढ़ें- बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, अधीर रंजन बोले- टीएमसी को खून की राजनीति नहीं करने देंगे












Click it and Unblock the Notifications