West Bengal: ठाकुरबाड़ी मंदिर में बवाल को लेकर टीएमसी और बीजेपी में जुबानी जंग
उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरबाड़ी मंदिर की यात्रा के दौरान हंगामे के बाद भाजपा-तृणमूल कांग्रेस आमने सामने हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बयान दिए हैं।
West Bengal Thakurbari मंदिर में बवाल को लेकर टीएमसी और बीजेपी में जुबानी जंग हो रही है। टीएमसी सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मंदिर में घुसने से रोकने का आरोप लगाया है।
इसके बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, तृणमूल सांसद ने शक्ति प्रदर्शन किया और ठाकुरबाड़ी में जबरन घुसने का आरोप लगाया। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पलटवार किया।

दरअसल, रविवार को दिन में उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरबाड़ी मंदिर की यात्रा के दौरान हंगामा हुआ। खबरों के मुताबिक तृणमूल नेता ने मंदिर में घुसने देने से रोके जाने का आरोप लगाया।
भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी पर "बिना अनुमति" प्रवेश पाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। अभिषेक बनर्जी ने इस मामले पर एक बयान जारी किया और शांतनु ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर मंदिर को "अपवित्र" करने का आरोप लगाया।
अभिषेक ने कहा, रविवार सुबह लगभग 200-250 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में घुसने से रोकने का प्रयास किया। यह पवित्र भूमि किसी की संपत्ति नहीं है, बल्कि एक मंदिर है, जो सभी के लिए है, चाहे वे किसी भी जाति, पंथ या धर्म के हों।
उन्होंने कहा, शांतनु ठाकुर और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज अपनी गतिविधियों से ठाकुरबाड़ी मंदिर को अपवित्र किया। लोग निकट भविष्य में इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।'
टीएमसी सांसद पर पलटवार करते हुए, शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि बनर्जी ने "शक्ति के आधार पर" मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया। समाचार एजेंसी एएनआई से अधिकारी ने कहा, "यह एक खतरनाक कदम है।"
बिना परमिशन के ठाकुरबाड़ी में घुसने की कोशिश का आरोप लगाते हुए अधिकारी ने कहा, ये सही नहीं है। एक सांसद के रूप में, उन्हें पहले ठाकुरबारी से अनुमति लेनी चाहिए थी और एक पत्र भेजना चाहिए था।
#WATCH | West Bengal LoP Suvendu Adhikari speaks on ruckus outside Thakurbari temple over TMC leader Abhishek Banerjee's visit; says, "This is a dangerous step. He attempted to go in on the basis of his power. This is not right. As an MP, he should have first sought permission… pic.twitter.com/5mDLo7jjhR
— ANI (@ANI) June 11, 2023
उन्होंने कहा कि तृणमूल सांसद बिना झंडे के चले गए। ऐसा करना ठाकुरबाड़ी की प्रथा के खिलाफ है। अधिकारी ने कहा, इस समुदाय को सलाम है कि उन्होंने इसका खुलकर विरोध किया।"
The BJP leader led the Central forces to attack the women. Four of them are already hospitalised. The BJP has always practised religion-based politics and has never cared for the betterment of the people. Religion should be confined to people's homes: TMC national general…
— ANI (@ANI) June 11, 2023
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के दौरे को लेकर ठाकुरबाड़ी मंदिर के बाहर बवाल पर टीएमसी राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, बीजेपी के लोगों ने मंदिर को बंद कर दिया और अभिषेक बनर्जी को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की।
TMC बोली- अभिषेक से डर गई भाजपा
उन्होंने कहा, भाजपा अभिषेक बनर्जी के नबोजोवर (जनसंपर्क अभियान) से डर गई है और इसलिए वे ऐसा कर रही हैं। चुनाव जीतने के बाद हम उस मंदिर में पूजा करेंगे।
#WATCH | West Bengal: BJP people closed the temple and tried to stop Abhishek Banerjee from entering the temple. BJP is scared of Abhishek Banerjee's Nabojowar (mass outreach campaign) & that is why they are doing it. We will worship in that temple after winning the election: TMC… pic.twitter.com/DEXtdr5XiM
— ANI (@ANI) June 11, 2023
पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान अराजकता के आरोप लगाते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान हिंसा हुई।
चुपचाप चुनाव क्यों करा रहे?
उन्होंने सवाल किया, "...यह (नामांकन दाखिल) इस बार इतनी जल्दबाजी में किया जा रहा है। बीडीओ कार्यालय को इसकी भनक तक नहीं थी। पंचायत चुनाव प्रक्रिया इतनी गोपनीयता से हो रही है। इसके पीछे क्या मंशा है?"
#WATCH | West Bengal LoP Suvendu Adhikari speaks on violence during filing of nomination for Panchayat elections in the state; says, "...This (nomination filing) is being done in such a haste this time. The BDO Office didn't even knowledge of the same. The Panchayat election… pic.twitter.com/kEa34SACnI
— ANI (@ANI) June 11, 2023












Click it and Unblock the Notifications