'जो हमारे साथ हम उनके साथ, अल्पसंख्यक मोर्चे की जरूरत नहीं, बीजेपी बैठक में सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
Suvendu Adhikari News: पश्चिम बंगाल में इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब कोलकाता में आयोजित राज्य बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के नारे से अलग एक नया नारा गढ़ दिया।
कोलकाता में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा की जरूरत नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास बंद करो' का भी नारा दिया।

'सबका साथ, सबका विकास बंद करो',
Recommended Video
बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "मैंने राष्ट्रवादी मुसलमानों के बारे में बात की थी और आप सभी ने भी कहा था कि 'सबका साथ, सबका विकास' लेकिन मैं इसे अब और नहीं कहूंगा, बल्कि अब हम कहेंगे 'जो हमारे साथ हम उनके साथ', सबका साथ, सबका विकास बंद करो', अल्पसंख्यक मोर्चे की जरूरत नहीं है।"
'जो हमारा साथ देगा, हम उनका साथ देंगे'
सुवेंदु अधिकारी ने अपने बयान में साफ कहा कि राष्ट्रवादी मुस्लिम जैसा कुछ नहीं होता। जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं। उन्होंने बैठक में जय श्री राम का नारा लगाते हुए कहा कि हम जीतेंगे और हिंदुओं को बचाएंगे। हम तय करेंगे कि जो हमारा साथ देगा, हम उनका साथ देंगे।
सुवेंदु अधिकारी के तेवर बदले
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव और हालिय उपचुनाव में हार के बाद सुवेंदु अधिकारी के तेवर बदले हुए नजर आए हैं। उन्होंने बीजेपी बैठक में बुधवार को साफ है कि अब पार्टी सिर्फ वोट देने वाले हिंदू समुदाय की बात करेगी।
फिर बयान पर दी सफाई
वहीं पार्टी कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने अपने बयान पर कहा, "जब मैं अपने क्षेत्र में जाता हूं तो हिंदू हो या मुसलमान सभी को विकास योजनाओं का लाभ दिया जाता है, लेकिन उसके बाद भी कहा जाता है कि भाजपा 'हिंदू पार्टी' है। हम लोग सभी लोगों के लिए काम करते हैं। हमारी सरकार ने जितनी भी योजनाएं लाई हैं वो सभी के लिए लाई है। मैंने जो बात रखी है वो मेरा निजी पक्ष है। इसके साथ सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications