WB Panchayat Re-Polling: सभी 697 मतदान केंद्रों पर वोटिंग संपन्न, कड़ी सुरक्षा में भेजी गई मत पेटियां
West Bengal Panchayat Re-Polling LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में शनिवार (08 जुलाई) को हुए मतदान में हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला करते हुए सोमवार को फिर से वोटिंग कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के 697 बूथों पर फिर से वोट डाले गए। शाम 6 बजे तक सभी 697 मतदान केंद्रों पर वोटिंग सम्पन्न होने के बाद मतपेटियों कड़ी सुरक्षा में मतगणना केंद्रों तक पहुंचाया गया।
वोटिंग बंगाल के पुरुलिया, बीरभूम, जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना में होगी। बता दें कि शनिवार को बंगाल की 74 हजार पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी। इस दौरान जमकर हिंसा, आगजनी, मारपीट और मत पेटियों को लूटने की घटनाए सामने आई थी। इस हिंसा में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
ऐसे में पंचायत के लिए हो रहे फिर से मतदान से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया के लाइव ब्लॉग के साथ...













Click it and Unblock the Notifications