West Bengal Panchayat elections: राज्यपाल ने बैठक में दी कड़ी चेतावनी, बोले- हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की तरीख की घोषणा हो चुकी है। चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद प्रदेश के राज्‍यपाल सीवी आनंद ने कहा पंचायत चुनाव स्‍वंतत्र और निष्‍पक्ष तरीके से करवाए जाएंगे।

West Bengal Panchayat elections: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव एक चरण में आठ जुलाई को होंगे और वोटों की गिनती 11 जुलाई होगी। चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद प्रदेश के राज्‍यपाल सीवी आनंद ने सोमवार को विपक्षी पार्टियों को आश्‍वासन दिया कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव स्‍वंतत्र और निष्‍पक्ष तरीके से करवाए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल का ये बयान विपक्षी दलों के द्वारा बंगाल पंचायत चुनाव में सेंटल फोर्स को बुलाने के अनुरोध के बाद आया है। बंगाल में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस और भाजना के द्वारा पंचायत चुनाव में सेट्रल फोर्स बुलाए जाने के अनुरोध पर रिएक्‍शन देते हुए राज्‍यपाल सीवी आनंद ने कहा कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष तरीके से करवाए जाएंगें।

West Bengal

राज्यपाल ने कहा पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि मैंने राज्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक की हैं। राजयपाल ने कहा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।

भाजपा अध्‍यक्ष ने राज्‍यपाल से मिलकर किया था ये अनुरोध

बता दें पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार 10 जून को राजभवन में राज्यपाल से मिले थे और उन्‍हें राज्य की गंभीर कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत करवाया था। इसके साथ उन्‍होंने जुलाई में हो रहे पंचायत चुनावों के लिए सेट्रल फोर्स की तैनाती का अनुरोध किया था।

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने भी पत्र लिखा

वहीं पश्चिम बंगाल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने 9 जून को एक लेटर लिखा। जिसमें पंचायत चुनाव सेट्रल फोर्स की देखरेख में कराने का भी अनुरोध किया। अधीर रंजन ने कांग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद शेख की हत्‍या की ओर इशारा करते हुए तर्क दिया था कि बंगाल के हर नुक्‍कड़ पर अराजकता का राज है।

अधीर रंजन ने अंदेशा जताया है कि जुलाई में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लेकर आशंकित होने के ठोस कारण हैं। अधीर रंजन ने कहा सत्ताधारी दल के ठग और बदमाश राज्य में विपक्षी कार्यकर्ताओं को अपना शिकार बना रहे हैं।

त्रिकोणीय होगा मुकाबला

बता दें पश्चिम बंगाल में हो रहे पंचायत चुनाव में सत्‍ताधारी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। बंगाल सीएम की टीएमसी ने पिछले चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीती थी और प्रदेश में टीएमसी सरकार है, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के लिए चुनाव जीतना आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+