WB Panchayat Election Result: TMC की झोली में 29500 से अधिक सीटें, BJP का आरोप- 34 शिकायतों पर SEC 'मौन'
West Bebgal Panchayat Election Counting: पश्चिम बंगाल के 22 जिलों में शनिवार (8 जुलाई ) और सोमवार को 697 केंद्रों पर हुई फिर से पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग को बाद ब मंगलवार को मतगणना शुरू हुई। राज्य में छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर 19 जिलों के 697 बूथों पर पुनर्मतदान दोबारा कराया गया।
आज पंचायत चुनावों में वोटों की गिनती में तृणमूल को बड़ी सफलता के संकेत हैं। हालांकि इससे पहले सोमवार रात को कूचबिहार में TMC-BJP समर्थकों के बीच भिड़ंत की खबर आई थी।
ऐसे में बंगाल पंचायत चुनाव की मतगणना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बन रहिए वनइंडिया के लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
पश्चिम मेदिनीपुर: TMC का दबदबा, कुड़मी संगठन का भी खाता खुला
पंचायत चुनाव की मतगणना में पश्चिम मेदिनीपुर में तृणमूल का दबदबा दिखा। कुड़मी संगठन को भी इस साल चुनावी जीत के साथ खाता खोलने का मौका मिला। अधिकांश सीटों पर जीत के बाद तृणमूल समर्थक बेहद उत्साहित दिखे।घाटाल महकमा की 48 ग्राम पंचायत सीटों में से 43 तृणमूल की झोली में, जबकि चार भाजपा के खाते में गई.
किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं
मंगलवार शाम 7.30 बजे तक राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, सत्तारूढ़ टीएमसी ने घोषित 27,985 सीटों में से 18,606 ग्राम पंचायत सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा 8,180 सीटों पर आगे चल रही है। इसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा 4,482 सीटें जीत चुकी है और 2,419 सीटों पर आगे चल रही है।
वाम मोर्चे ने 1,502 सीटें जीती हैं, जिनमें से अकेले सीपीआई (एम) ने 1,424 सीटें जीती हैं। लेफ्ट फिलहाल 969 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 1,073 सीटें जीतीं और 693 पर आगे चल रही है।
नंदीग्राम में TMC को बड़ा झटका
पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में विपक्षी दलों से काफी आगे होने के बावजूद, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में बड़ा झटका लगा। विधानसभा में विपक्ष के नेता भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 1,956 वोटों के अंतर से हराया था। बनर्जी बाद में उपचुनाव में कोलकाता के भबनीपुर से निर्वाचित होकर विधानसभा में पहुंचीं।
टीएमसी का दबदबा कायम, 16,330 से ज्यादा सीटें जीतीं
बंगाल पंचायत चुनाव में टीएमसी का दबदबा कायम है। 23,344 सीटों पर रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इनमें 16,330 से ज्यादा सीटें TMC ने जीतीं हैं। हिंसा से प्रभावित चुनावों में शाम साढ़े पांच बजे तक राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, TMC 16,330 ग्राम पंचायत सीटों पर जीत चुकी है। इसके अलावा 3,002 सीटों पर बढ़त भी है। निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी 3,790 सीटें जीत चुकी है, 802 सीटों पर आगे चल रही है। कुल 63,229 ग्राम पंचायत सीटों पर चुनाव कराए गए हैं।
क्या बंगाल में चुनावी हिंसा पर दुविधा में है कांग्रेस?
पंचायत चुनाव हिंसा पर कांग्रेस दुविधा वाली स्थिति में दिख रही है। चुनाव में खराब प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस ने दबी जुबान दावा किया है कि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी के संसदीय क्षेत्र मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। बता दें कि चुनावी हिंसा पर मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच तीखी जंग हो रही है।
कभी भाजपा में रहे बाबुल सुप्रियो ने TMC की जीत पर क्या कह दिया?
पंचायत चुनाव परिणाम पर टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा, ऐसा लगता है कि बीजेपी ठोस जमीन तलाशने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने संबित पात्रा के आरोपों पर कहा, बिना सबूत लक्ष्यहीन हमले किए जा रहे हैं। पात्रा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षाबलों को भेजे जाने के बावजूद उन्हें तैनात नहीं किया गया। संवेदनशील बूथ की जानकारी छिपाई गई।
TMC की 'जमीनी ताकत' को अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा चुनाव से जोड़ दिया
चुनाव परिणाम से उत्साहित टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ममता बनर्जी सरकार को बदनाम करने के लिए निराधार प्रचार वाला दुर्भावनापूर्ण अभियान भी मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सका। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में जबरदस्त जनादेश के बाद टीएमसी लोकसभा चुनाव 2024 में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
टीएमसी को हराने के लिए सड़क पर आ रही जनता: भाजपा महासचिव
पश्चिम बंगाल बीजेपी महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने कहा, पहले जिस तरह की हिंसा हुई उसके बाद उन्हें इस चुनाव से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा, "यह कोई जनादेश नहीं है क्योंकि ममता बनर्जी के गुंडों ने जबरदस्ती चुनाव करवाया। केंद्रीय सुरक्षा बल को पहुंचने की इजाजत नहीं थी और मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी भी नहीं थे। हम कई जगहों पर 2, 4, 24 वोटों से हारे हैं। पश्चिम बंगाल में हमारी जीत यह है कि लोग टीएमसी को हराने के लिए सड़क पर आ रहे हैं।"
भाजपा का आरोप- SEC ने 34 शिकायतों में से एक का भी जवाब नहीं दिया
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने ट्वीट कर कहा, जिस तरह से मतगणना प्रक्रिया हो रही है वह लोकतंत्र की हत्या का एक और दौर है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने 34 शिकायतों में से एक का भी जवाब नहीं दिया या उस पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग का एक्शन न लेना बेहद निंदनीय है।
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों में BJP-TMC का हाल
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में टीएमसी को 3,910 ग्राम पंचायतों में जीत मिली है। TMC 25,268 ग्राम पंचायतों में आगे है, जबकि विपक्षी दल भाजपा ने 705 ग्राम पंचायतें जीतीं हैं। बीजेपी को 4,051 ग्राम पंचायतों में लीड भी मिली है।
दिल्ली
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की प्रायोजित हत्या: भाजपा
पंचायत चुनाव हिंसा पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा, पश्चिम बंगाल में चुनाव और हिंसा पर्यायवाची बन गए हैं...जहां तक पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों की बात है तो करीब 45 लोग मारे गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए फायरिंग, बमबारी, हत्या और वोट में धांधली जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है...यह आकस्मिक नहीं है, यह लोकतंत्र की राज्य प्रायोजित हत्या है...।"
टीएमसी एकतरफा जीत की ओर, भाजपा-कांग्रेस का बुरा हाल
टीएमसी ग्राम पंचायत की 3285 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं भाजपा 678 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सीपीएम 508, कांग्रेस 154 सीटों पर आगे चल रही है। पंचायत समिति की 261 सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। जबकि बीजेपी, कांग्रेस और सीपीएम का अभी खाता भी नहीं खुला है।
अपनी जान के डर से 133 लोगों ने असम में शरण मांगी: हिमंत बिस्वा सरमा
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा के कारण अपनी जान के डर से 133 लोगों ने असम के धुबरी जिले में शरण मांगी। हमने उन्हें एक राहत शिविर में आश्रय के साथ-साथ भोजन भी उपलब्ध कराया है। साथ ही चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराया है।
हिंसा के कारण इस चुनाव से कोई उम्मीद नहीं थी: भाजपा
पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायक और महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में लोगों की हत्याएं हुईं और हमारे सीएम जिन्होंने बड़े-बड़े दावे किए थे कि यह शांतिपूर्ण चुनाव होगा, उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। गोलीबारी हुई थी और मेरे निर्वाचन क्षेत्र में बमबारी हुई, फर्जी मतदान हुआ। इसलिए, हमें इस चुनाव से कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे इनपुट हैं कि कुछ मतगणना केंद्रों पर भाजपा के मतगणना एजेंटों को अनुमति नहीं दी जा रही है। मैं यहां बैठी हूं और मुझे जानकारी मिली है कि वे आज दोपहर तक यहां हमला कर देंगे।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications