तनाव के बीच पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू: राज्यपाल आनंद बोस होंगे 'ऑन रोड', 5 बड़ी बातें
West Bengal panchayat election: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
व्यापक हिंसा और हत्याओं के बीच पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव शुरू हुआ है। इस चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है।

6 जुलाई को देर रात मुर्शिदाबाद जिले में एक और व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या के बाद तक पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के दौरान मरने वालों की संख्या 19 हो गई।
22 जिला परिषदों, 9,730 पंचायत समितियों और 63,229 ग्राम पंचायतों की लगभग 928 सीटों के लिए प्रतिनिधियों को चुनने के लिए लगभग 5.67 करोड़ मतदाताओं द्वारा वोट डालने की उम्मीद है।
जानें पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से जुड़ी 5 बड़ी बातें...
1. पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के बीच स्थानीय प्रशासन पर नियंत्रण के लिए तीखी लड़ाई देखने की संभावना है। इसे लोकसभा चुनाव-2024 से पहले भाजपा और टीएमसी की सीधी टक्कर के तौर पर भी देखा जा रहा है।
2. 8 जून 2023 को चुनावों की घोषणा के दिन से, पश्चिम बंगाल में अलग-अलग हिस्सों में कई हिंसा की खबरें आई हैं। अब तक हिंसा में कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
3. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को बंगाल के लोगों से अनुरोध किया कि वे पंचायत चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि वह वोटिंग के दौरान ऑन रोड खुद सारे इतंजाम देखेंगे।
राज्यपाल ने इस पंचायत चुनावों को "मतपत्र और गोलियों के बीच की लड़ाई" तक कह डाला। उन्होंने कहा कि वह पूरे राज्य में स्थिति की निगरानी करेंगे और सुधारात्मक कदम उठाएंगे।
4.चुनाव के बाद हिंसा की आशंका जताते हुए 07 जुलाई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि केंद्रीय बल, जो वर्तमान में राज्य में तैनात हैं, चुनाव परिणाम के बाद कम से कम दस दिनों तक वहीं रहेंगे।
5. पश्चिम बंगाल पुलिस को 07 जुलाई को सूचना मिली कि कई जिलो में देशी बम और हथियार जमा किए गए हैं, जिसके बाद पंचायत चुनाव से पहले तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कुछ नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications