WB Panchayat Election: कड़ी सुरक्षा के बीच बंगाल में पंचायत चुनाव आज, 1.35 लाख जवान मुस्तैद
West Bengal Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल में आज शनिवार (8 जुलाई) 22 जिलों में पंचायत चुनाव के तहत वोटिंग की जाएगी। वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
शनिवार को वोटिंग होने के बाद दो दिन बाद 11 जुलाई (मंगलवार ) को पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से लेकर प्रचार तक सत्ताधारी पार्टी TMC विपक्षी दलों से आगे रही है।

बता दें कि वोटिंग 22 जिलों की 3316 ग्राम पंचायतों की 63229 सीटों के साथ 341 पंचायत समिति की 9,730 सीटों और 21 जिला परिषद की 928 सीटों पर करवाया जा रहा है।
वहीं प्रत्याशियों की बात करें तो राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 63,229 ग्राम पंचायत सीटों के लिए सबसे ज्यादा टीएमसी के 61,591 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद दूसरा नंबर भाजपा है, जिसने 38,475 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
वहीं CPIM ने 35,411 और कांग्रेस की ओर से केवल 11,774 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा हैं। इसके अलावा 16335 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।
कांग्रेस-वाम दल में समझौता
इधर, बंगाल के पंचायत चुनावों में कुछ सीटों पर कांग्रेस और वामदलों के बीच समझौता भी देखने को मिली है। जिसके तहत दोनों ही दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने प्रत्याशी नहीं खड़े किए।
हिंसा का डर, 1.35 लाख जवान तैनात
वहीं पश्चिम बंगाल में जब से पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ, तब से ही प्रदेश में हिंसा की खबर आम हो गई। कई जगहों से लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 30 दिनों में 18 लोगों की हिंसक झड़प में जान जा चुकी है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में 1.35 लाख जवानों को तैनात किया गया है। इसमें केंद्रीय बलों की 485 कंपनियां शामिल हैं।
आपको बता दें कि 2018 के पंचायत चुनावों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने 2018 के पंचायत चुनावों में भारी जीत दर्ज की थी। टीएमसी ने जिला परिषद की 95%, पंचायत समिति की 90% और ग्राम पंचायत की 73% सीटों पर जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications