Video: बंगाल में पुलिस के सामने ही मतपेटी में लगाई आग, सुवेंदु बोले- यहां चुनाव नहीं बल्कि मौत का तांडव हो रहा
पश्चिम बंगाल में भारी हिंसा के बीच पंचायत चुनाव लगातार जारी है। कई जगह से गोलीबारी और बमबारी की खबरें सामने आ रही हैं। आज हुई इस उग्र हिंसा में अब तक 9 लोगों की जान चली गई है। पुलिस लाचार दिख रही है। इस बीच एक हैरान करने वाली और प्रशासन की नाकामी से जुड़ा मामला सामने आया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बंगाल के कूच बिहार जिले में दिनहाटा के बारानाचिना में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी में आग लगा दी। पुलिस बस इस नजारे को देखती रही। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का बयान भी सामने आया है।

नीचे देखें video
क्या कहा सुवेंदु अधिकारी ने
पश्चिम बंगाल के एलओपी और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने हिंसा की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह चुनाव नहीं यह मौत का तांडव है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में हिंसा की आग लगी हुई है। केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं की गई है। सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं। यह मतदान नहीं बल्कि लूट है। यह टीएमसी के गुंडों और पुलिस की मिलीभगत है और इसीलिए इतनी हत्याएं हो रही हैं।
Recommended Video
सबसे ज्यादा उम्मीदवार टीएमसी के
चुनाव आयोग के मुताबिक 22 जिलों की 63229 ग्राम पंचायत सीटों के लिए सबसे ज्यादा टीएमसी के 61,591 उम्मीदवारों हैं। वहीं बीजेपी के 38,475 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे हैं। हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उम्मीदवार की बेटी को मारी गोली
पंचायत चुनाव में हिंसा का सिलसिला जारी है। हुगली में निर्दलीय उम्मीदवार की बेटी को गोली मारी गई है। टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने उम्मीदवार की लड़की के माथे में गोली मारी है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल लड़की को कोलकाता के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications