DA Hike: बकरीद से पहले ममता का तोहफा! राज्य सरकार के कर्मचारियों के DA में 4 % की बढ़ोतरी
DA Hike in West Bengal: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बकरीद पर्व से एक सप्ताह पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह आदेश 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा।
बंगाल सरकार के अनुसार, राज्य सरकार और सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों, सांविधिक निकायों, सरकारी उपक्रमों, पंचायतों (पंचायत कर्मी सहित), नगर निगमों/ नगर पालिकाओं, स्थानीय निकायों आदि के कर्मचारियों और पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों के संबंध में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दर में वृद्धि।

क्या है महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)?
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) एक सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को दी जाने वाली एक प्रकार की भत्ते की राशि होती है, जिसका उद्देश्य जीवन यापन की लागत में होने वाली वृद्धि को संतुलित करना होता है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों की तनख्वाह का हिस्सा होता है और इसे महंगाई दर के आधार पर समय-समय पर समायोजित किया जाता है।
कैसे बढ़ता है महंगाई भत्ता?
महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय सरकार द्वारा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index, CPI) के आधार पर लिया जाता है। जब CPI में वृद्धि होती है, तब महंगाई भत्ता भी बढ़ाया जाता है, ताकि कर्मचारियों को जीवन यापन की लागत में हो रही वृद्धि का सामना करने में मदद मिल सके।
सरल भाषा में ऐसे समझें
मान लीजिए कि एक सरकारी कर्मचारी की मौलिक तनख्वाह 20,000 रुपए है और वर्तमान में महंगाई भत्ता 10 फीसदी है। इसका मतलब है कि कर्मचारी को 20,000 की तनख्वाह के अलावा 2,000 (10% of 20,000) का महंगाई भत्ता मिल रहा है, यानी कुल 22,000 रुपए।
अब अगर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि होती है और यदि महंगाई भत्ता 10 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया जाता है, तो कर्मचारी को अब 20,000 की तनख्वाह के अलावा 2,400 (12% of 20,000) का महंगाई भत्ता मिलेगा, यानी कुल 22,400 रुपए।
जिलेवार बंगाल में कितनी मुस्लिम आबादी?
पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में मुस्लिम जनसंख्या की तगड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुर्शिदाबाद (लगभग 66%), मालदा (लगभग 51%), उत्तर दिनाजपुर (लगभग 49% ), बीरभूम (लगभग 37%), दक्षिण 24 परगना (लगभग 35%), नादिया (लगभग 27%), हुगली (लगभग 24%), हावड़ा (लगभग 20% ), कोलकाता (लगभग 20%)मुस्लिम जनसंख्या है।












Click it and Unblock the Notifications