'बंगाल में कानून व्यवस्था खराब, महिलाओं के साथ घटनाएं दुखद', मालदा की घटना पर बोले अधीर रंजन
पश्चिम बंगाल के मालदा में कथित रूप से निर्वस्त्र कर दो महिलाओं के पीटे जाने के मामले की कांग्रेस ने निंदा की है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मालदा ही नहीं राज्य के अन्य कई स्थानों पर बर्बरतापूर्ण घटनाएं हुईं।
पश्चिम बंगाल में मणिपुर जैसी महिलाओं के साथ बर्बरता की एक घटना सामने आई है। जिसको लेकर एक बार फिर पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुई हैं।
रविवार को मालदा की घटना के को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि महिलाओं को साथ बर्बरता करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। एक बयान में उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और मालदा की घटना से यही पता चलता है। सिर्फ मालदा ही नहीं बल्कि बंगाल के कई अन्य स्थानों पर पंचायत चुनावों के बाद अत्याचार हुए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध दुखद है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"

दरअसल, पश्चिम बंगाल में कुछ दिन पहले मालदा में दो आदिवासी महिलाओं को कथित तौर पर नग्न करके प्रताड़ित का दावा किया गया। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आए इस घटना का एक कथित वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। जिसके बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।












Click it and Unblock the Notifications