West Bengal Internet Ban: पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में इंटरनेट बंद, जानिये क्यों सरकार ने अचानक उठाया ये कदम?

West Bengal Internet Ban: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में इंटरनेट और वोइस-ओवर-इंटरनेट टेलीफोनी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। सैंथिया कस्बे के करीब पांच ग्राम पंचायत क्षेत्रों में ये पाबंदी लगाई गई है।

West Bengal Internet Ban

अधिकारियों का कहना है कि ये कदम अफवाहों और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है। 14 मार्च (शुक्रवार) को राज्य के गृह और पर्वतीय मामलों के प्रमुख सचिव ने आदेश जारी किया और इंटरनेट समेत वॉयस-ओवर-इंटरनेट टेलीफोनी सेवाओं को 17 मार्च (सोमवार) सुबह 8:00 बजे तक सस्पेंड कर दिया।

विभाग का कहना है कि गैरकानूनी गतिविधियों के लिए अफवाहें फैलने की आशंका थी, इसलिए ये कदम उठाना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, बीरभूम में पत्थरबाजी की घटना हुई थी, जिसके बाद इंटरनेट और कॉल सेवाओं को बंद किया गया। इलाके में पुलिस बल की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस तैनात

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में बीरभूम में पत्थरबाजी की घटना की रिपोर्ट्स के बाद प्रभावित इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। आदेश में कहा गया है कि दूरसंचार अधिनियम, 2023 के तहत किसी भी प्रकार के डेटा संदेश या संचार को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और अपराध को रोकने के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। हालांकि, वॉइस कॉलिंग और एसएमएस पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

किन इलाकों पर लागू है यह प्रतिबंध?

यह प्रतिबंध सैंथिया शहर, हाटोरा ग्राम पंचायत (जीपी), मठपाल्सा जीपी, हरिसारा जीपी, दरियापुर जीपी और फुलुर जीपी क्षेत्रों में लागू है। आदेश में कहा गया है कि इन इलाकों में इंटरनेट और वॉयस-ओवर-इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल अफवाह फैलाने और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है। इसलिए, इन सेवाओं को 17 मार्च के लिए बंद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+