पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: जन की बात के एग्जिट पोल में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत
एबीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल में टीएमसी को सबसे ज्यादा 42 प्रतिशत वोट
कोलकाता, 29 अप्रैल: पश्चिम बंगाल में आठवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज खत्म हो गई है। अलग-अलग चैनलों और एजेंसियां अपना एग्जिट पोल जारी करे रही हैं। एग्जिट पोल बता रहे हैं कि बंगाल में किसकी सरकार बनने जा रही है। बंगाल में चुनाव नतीजे दो मई को आएंगे, इससे पहले आज एग्जिट पोल में जानिए कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी बरकरार रहेंगी। भाजपा कमाल करेगी या फिर कांग्रेस-वाम गठबंधन वापसी करेगा। देखिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं-

Recommended Video
एबीपी- सीवोटर का एग्जिट पोल
एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सबसे ज्यादा वोट पा रही है। पोल के मुताबिक बंगाल में टीएमसी को 42 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं जबकि बीजेपी को 39.2 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 15.4 फीसदी वोट तो वहीं अन्य के खाते में 3.3 फीसदी वोट जाएंगे। पोल में राज्य में 292 सीटों में से टीएमसी को 152 से 164 सीटें मिल सकती हैं। यानी ममती बनर्जी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। बीजेपी को 109 से 121 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस के हिस्से में 14 से 25 सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 भारतवर्ष- पोलस्टार्ट
टीवी9 भारतवर्ष- पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल में भी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी हो रही है। टीवी9 भारतवर्ष- पोलस्टार्ट ने टीएमसी को 292 में से 152-162 सीटें दी हैं। भारतीय जनता पार्टी को 115 से 125 सीटें मिल सकती हैं। वहीं वाम-कांग्रेस गठबंधन को 16-26 सीटें मिलेंगी।
पश्चिम बंगाल में ईटीजी रिसर्च ने टीएमसी की सरकार बनने की बात कही है। एग्जिट पोल में टीएमसी को 164 से 176, बीजेपी को 105 से 115 और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 10 से 15 सीटें मिलने की बात कही गई है।

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल
रिपब्लिक भारत ने अपने एग्जिट पोल में टीएमसी को 128-138 सीटें दी है। वहीं दूसरी ओर इस एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है। भाजपा को 138 से 148 सीटें दी गई हैं। लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन को 11-21 सीटें पोल में दी हैं।
टाइम्स नाउ-सीवोटर
टाइम्स नाउ-सीवोटर के एग्जिट पोल में कहा गया है कि इस विधानसभा चुनाव में टीएमसी 158 विधानसभा सीटें जीत सकती है। 152 से 164 तक उसको सीटें मिल सकती हैं। 2016 की तुलना में टीएमसी को करीब 50 सीटों का नुकसान हो रहा है लेकिन वो बहुमत के आंकड़े हो पार कर रही है। वहीं 2016 में तीन सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त फायदा है। भाजपा को 109 से 121 सीटें मिल सकती हैं और वो बंगाल में मुख्य विपक्षी दल हो सकती है। पश्चिम बंगाल में बड़ी ताकत रहेलेफ्ट, कांग्रेस औ इंडियन सेकुलर फ्रंट गठबंधन को इस चुनाव में बड़ा झटका लगने की बात एग्जिट पोल में कही गई है। गठबंधन 14 से 25 सीटों तक सिमट सकता है।

जन की बात के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार
जन की बात के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार बनाने से चूक रही हैं। जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा को 162 से 185 सीटें मिल रही हैं, यानी बीजेपी स्पष्ट बहुमत से सरकार में आ रही है। वहीं टीएमसी को 104 से 121 और कांग्रेस-लेफ्ट को 3 से 9 सीट मिल रही हैं।
आठ चरण में हुआ मतदान
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को, दूसरे चरण में 1 अप्रैल, तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे में 10 अप्रैल, पांचवे में 17 अप्रैल, छठें में 22 अप्रैल, सातवें में 26 अप्रैल और आठवें यानी आखिरी चरण में आज यानी 29 अप्रैल को मतदान हुआ। पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों पर वोट पड़े। तीसरे चरण में 31 सीट, चौथे चरण में 44 सीट, पांचवें चरण में 45 सीट, छठे चरण में 43 सीट, सातवें चरण में 36 सीट और आखिरी चरण में 35 सीटों पर मतदान हुआ है।
2016 में टीएमसी ने भारी बहुमत से बनाई थी सरकार
पश्चिम बंगाल में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों में टीएमसी को 211 सीटों के साथ भारी बहुमत मिला था और ममता बनर्जी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनी थीं। 2016 के चुनाव में वामपंथी दलों को 33, कांग्रेस को 44 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications