ममता बनर्जी का ओवैसी पर हमला, बीजेपी से पैसे लेकर लड़ रहे हैं बंगाल में चुनाव
ममता बनर्जी का ओवैसी पर हमला, बीजेपी से पैसे लेकर बंगाल चुनाव में उतरे हैं ओवैसी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि एक शख्स हैदराबाद से पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने आए हैं। उन्होंने भाजपा से पैसे लिए हैं और भाजपा को मदद पहुंचाने के लिए अपनी पार्टी एआईएमआईएम के कैंडिडेट यहां उतारे हैं। किसी भी सूरत में इनको (ओवैसी) बंगाल में पैर जमाने की इजाजत नहीं देनी है।

नंदीग्राम में तो मैं आसानी से जीत रही
ममता बनर्जी ने यहां कहा कि नंदीग्राम सीट से वो अपना चुनाव आसानी से जीत रही हैं। इस सीट के नतीजों को लेकर उनके समर्थक परेशान ना हों। ममता ने यहां अपने भाषण में कहा, नंदीग्राम में तो मैं आसानी से जीत जाऊंगी लेकिन एक सीट की बात नहीं है। हमें सरकार बनानी है और 200 सीटें जीतकर सरकार बनानी है। ऐसे में टीएमसी के साथ आपको लगातार खड़े रहना है और वोट देना है।
ओवैसी ने भी साधा था ममता पर निशाना
हाल के दिनों में असदुद्दीन ओवैसी की भी बंगाल चुनाव में एंट्री हो गई है। हाल ही में ममता बनर्जी के गोत्र वाले बयान पर ओवैसी ने निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मेरे जैसे लोगों का क्या होना चाहिए जो ना शांडिल्य हैं और ना ही जनेऊधारी। जो ना तो किसी खास भगवान का भक्त है और ना ही चालीसा या कोई और पाठ करता है। हर पार्टी जीतने के लिए हिंदू कार्ड खेलने में लगी है।
Recommended Video
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरण में चुनाव हो रहे हैं। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में आज 30 सीटों पर लोग वोट डाले गए हैं। जिस में सबसे ज्यादा निगाहें नंदीग्राम सीट हैं। यहां टीएमसी से सीएम ममता बनर्जी और भाजपा से सुवेंदु अधिकारी कैंडिडेट हैं।












Click it and Unblock the Notifications